फतेहपुर की तहसील खागा के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से आए फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, बिजली, सड़क, आवास, पेयजल तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।जिसमे समाधान दिवस मे कुल प्रार्थना पत्र 265मे 21का मौके पर निस्तारण किया 244को सम्बंधित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।मौके पर खागा उपजिलाधिकारी खागा छेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह खागा तहसीलदार श्रीमती शैलकुमारी खागा अधिशाषी अधिकारी देव हूति पाण्डेय आदि सभी विभाग के आधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे


