असोथर पुलिस की कार्रवाई
फतेहपुर, 24 अप्रैल 2026।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असोथर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग से दुष्कर्म और हमले के गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना असोथर पुलिस ने मु0अ0सं0 54/2026, धारा 65(2), 352 BNS व 5/6 POCSO एक्ट से संबंधित आरोपी देशराज उर्फ मोटू बाबा (55 वर्ष), निवासी सातोंधरमपुर, थाना असोथर को पकड़ लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सूर्यनाथ और हेड कांस्टेबल सुखवीर सिंह की टीम की अहम भूमिका रही।
फतेहपुर पुलिस ने साफ किया है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


