By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: असोथर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > असोथर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Fatehpur

असोथर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Dheerendra Kumar
Last updated: 2025/12/26 at 2:29 AM
Dheerendra Kumar Published December 26, 2025
Share
SHARE

स्व. कुँवर अरुण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मुकाबले में ललौली की शानदार जीत

फतेहपुर क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित स्व. कुँवर अरुण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ बृहस्पतिवार को नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज, असोथर के खेल मैदान में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।
आयोजन समिति के अध्यक्ष कुँवर कार्तिकेय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी टीमों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी लीग मुकाबले नॉकआउट प्रणाली पर खेले जाएंगे। इसके बाद चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और 05 जनवरी 2026 को फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। विजेता टीम को ₹51,000 और उपविजेता टीम को ₹21,000 नकद पुरस्कार के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
उद्घाटन मुकाबला ललौली और हथगांव टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हथगांव ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ललौली टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 169 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ललौली की ओर से शहनवाज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों में 61 रन बनाए। हथगांव की ओर से गेंदबाजी में दिव्यांशु ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हथगांव टीम ललौली के सधे हुए गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और महज 8 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। ललौली की ओर से देवेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शहनवाज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी 3 विकेट हासिल किए।
उद्घाटन समारोह में स्व. कुँवर अरुण सिंह के सामाजिक और खेल क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया और उनके नाम पर आयोजित इस टूर्नामेंट को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद, त्यागी बाबा, आशुतोष विश्वकर्मा, अमित दत्त अग्निहोत्री, झल्लर सिंह, मोनू सिंह, बबलू रावत, संदीप वैश्य, बबलू राजपूत, अनिल, नवीन तिवारी, रमन सिंह, पीयूष सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के अंतर्गत अगला मुकाबला शुक्रवार को फतेहपुर और खखरेरू की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर लगी आग ने मचाई तबाही

टप्पेबाजी करने वाली सास-बहू समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बंदरों के आतंक से किशोर की गयी जान गांव में दहशत

महादेवा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह यात्रियों का यात्रियों के रैन बसेरा पर कर रखा कब्जा

Dheerendra Kumar December 26, 2025 December 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

रामनगर तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत लोधौरा मैं ग्राम समाज की संपत्ति पर बहुत बड़ा हो रहा घोटाला राजस्व लेखपाल व कानून गो मौन

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar March 21, 2026
राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ ने भेजा सूचना निदेशक को पत्र
होली पर 4 मार्च को बंद रहेंगी शराब व भांग की दुकानें
बुलडोजर बाबा के फरमान का गाजीपुर थाना प्रभारी कर रहे है अपमान
🚨 मथुरा: ‘साइलेंट अटैक’ की झूठी कहानी और कब्र से निकला सच
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?