-खखरेरु। संवाददाता:-
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 पंडित दीनदयाल नगर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 5 दिनों से फुंका पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र की करीब 500 की आबादी अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों में राजू, मुकेश, नारायण, पितम्बर, राम रतन, राम सुफल, सुरेश, गुरु प्रसाद, हंसराज, संतोष, नकुल आदि का कहना है कि रोड के किनारे लगा यह ट्रांसफार्मर 5 दिन पहले फुंक गया था। इसकी ऑनलाइन शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं गया। भीषण गर्मी के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कूलर-पंखे नहीं चल रहे पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ रही है मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इस संबंध में नवागत जेई विक्रांत आनंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं अभी नया आया हूं मुझे जानकारी नहीं है। जानकारी कर जल्द ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
Leave a comment


