-खेत में दौड़ाया गया करंट से बुजुर्ग व बकरी की हुई थी मौत-
-खखरेरु।संवाददाता:-
थाना क्षेत्र के सुदेशरा गांव में खेत की मेड़ में दौड़ाई गई नंगी बिजली की तार की चपेट में आने से बीते 25 जुलाई को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग इद्दू पुत्र दरगाही की मौत हो गई थी। घटना के करीब 25 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को शाम के समय गांव निवासी इद्दू बकरी चराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ में बंधी नंगी तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उन्हें खखरेरू सीएचसी ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था हादसे में एक बकरी की भी मौत हुई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने गांव के बाहर से उसे हिरासत में लिया और विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह, ने बताया कि फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है जहां से जेल भेजा गया है


