खराब सड़क व अंधेरे ने छीनी दो जिंदगियाँ, तीसरा युवक गंभीर
21अप्रैल 2026 को हुई थी हुई थी शनी निषाद की शादी
रिपोर्ट महेश चक्रवर्ती असोथर फतेहपुर
फतेहपुर : जनपद के रामनगर कौहन क्षेत्र में यमुना नदी के पुल पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक गैर जनपद बांदा के मर्का बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यमुना नदी पुल पर अज्ञात तेज़ रफ्तार ट्रक/डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में शिवम सिंह (18 वर्ष) पुत्र बछऊ, निवासी जरौली की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरे मृतक की पहचान शनी निषाद (22 वर्ष) पुत्र लोटन निषाद के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार शनि की 21 अप्रैल 2026 को ही शादी हुई थी, जिससे गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
दुर्घटना में घायल तीसरे युवक बसंता पुत्र श्यामकरण (20 वर्ष) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
अंधेरा और जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना पुल बनने के बाद से लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें लगाई ही नहीं गई हैं और सड़क की हालत भी बेहद खराब है।
मौके पर प्रशासन व पुलिस बल
घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। असोथर पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर सदर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी बाजपेई, मर्का थाना प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह तथा असोथर थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
अज्ञात ट्रक/डंपर की तलाश जारी
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने पुल पर पीडब्लूडी विभाग से यमुना के नवनिर्मित पुल में तत्काल प्रकाश व्यवस्था बहाल कराने और सड़क की मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो


