By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का जाफरगंज थाने में आक्रोश: पुलिस की लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का जाफरगंज थाने में आक्रोश: पुलिस की लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा
Fatehpur

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का जाफरगंज थाने में आक्रोश: पुलिस की लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/07/31 at 6:17 PM
MADHAV NISHAD Published July 31, 2026
Share
SHARE

28 जुलाई की मारपीट की घटना पर मुकदमा लिख जाफरगंज पुलिस ने थपथपा ली थी अपनी पीठ, अपराधी को पकड़ने का नहीं लिया कोई एक्शन,पुलिस का सह पाए अपराधी ने 29 जुलाई को पुनः पीड़िता पर किया जानलेवा हमला, दांत से काटकर मांस निकाला, सोई रही पुलिस, तहरीर लिए भटकती रही पीड़िता, अब गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के साथ पहुंची थाने, बयान हुए दर्ज,बढ़ेंगी धाराएं मामले की गंभीरता पर जाफरगंज पुलिस की निर्लज्जता का उदाहरण आज आया सामने,जब मुस्कुराए थाना प्रभारी , कहा पुलिस कप्तान हमसे संतुष्ट, हमें फर्क नहीं*
गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का सीधा संदेश पीड़िता को मिले पूर्ण न्याय, अन्यथा एसपी ऑफिस पहुंचेगा संगठन,पुलिस कप्तान सक्रिय लेकिन ऐसे लापरवाह थाना प्रभारी पुलिस की कार्यशैली पर लगाते प्रश्नचिन्ह, कार्यवाही की उठाई मांग जब रक्षक ही लापरवाह हो जाएं और अपराधियों के हौसले बढ़ाने लगें, तब गुलाबी गैंग चुप नहीं बैठ सकता, बुलंद हुई आवाज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाने में आज ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारी ,प्रताड़ित महिला और उसके परिजनों ने पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली और खराब बर्ताव के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया अध्यक्ष हेमलता पटेल ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल के साथ अत्यंत तीखी, सीधी और गंभीर वार्ता की। अध्यक्ष ने पुलिस को कागजों का पुलिंदा दिखाते हुए साफ कहा कि पुलिस ने 28 तारीख की घटना का मुकदमा तो लिख लिया है लेकिन अपराधी देवर अखिलेश कुमार निवासी ग्राम खोटिला को गिरफ्तार न करके अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। पुलिस की इसी सुस्ती और नाकामी के कारण अपराधी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने अगले ही दिन 29 तारीख को सोती हुई पीड़िता के बिस्तर के पास आकर छेड़खानी की और उसके बाद बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसका सिर फोड़ दिया और हाथ की भुजा से दांत से काटकर मांस निकाल लिया! थाने के चक्कर काटती रही लहूलुहान बेटी, सोती रही पुलिस अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मीडिया के सामने पुलिस की कारगुजारियों का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 29 तारीख की इस खौफनाक वारदात के बाद से पीड़िता तीन दिनों तक थाने में बैठी रही, लेकिन जाफरगंज पुलिस का बर्ताव और सक्रियता बेहद शर्मनाक रही। न तो महिला का पूरक बयान दर्ज किया गया और न ही मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। आज 31 तारीख हो जाने के बाद भी दरिंदा देवर खुलेआम घूम रहा है और पीड़िता व उसके बूढ़े माता-पिता को जान से मारने की लगातार धमकियां दे रहा है। गुलाबी गैंग के प्रचंड दबाव के आगे शुरू हुआ बयानों का नाटक: आज जब गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की पदाधिकारी जाफरगंज थाने की दहलीज पर गरजीं, तब जाकर खाकी की नींद खुली। पुलिस ने आनन-फानन में बैकफुट पर आते हुए पीड़िता का पूरक बयान दर्ज करना शुरू किया है और जांच के बाद धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया है। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने दोटूक शब्दों में कहा कि वह जाफरगंज पुलिस की इस दिखावे वाली कार्रवाई और उनके खराब रवैये से कतई संतुष्ट नहीं हैं। हद तो तब हो गई जब मामले की गंभीरता पर जाफरगंज पुलिस की निर्लज्जता का उदाहरण आज आया सामने,जब मुस्कुराए थाना प्रभारी और कहा पुलिस कप्तान हमसे संतुष्ट हमें फर्क नहीं जिस पर संगठन ने मांग रखा कि ऐसे भ्रष्ट रवैये पर भी कार्यवाही होना अति आवश्यक है अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा “जाफरगंज पुलिस ने 28 तारीख को कार्रवाई न करके अपराधी को शह दी है। हमें पुलिस का यह टालमटोल वाला रवैया मंजूर नहीं है। हमारी मांग साफ है कि 29 तारीख की जघन्य जानलेवा घटना पर धाराएं तुरंत मुकदमे में जोड़ी जाए। अगर 3 दिनों के भीतर दरिंदे देवर अखिलेश कुमार और उसे शह देने वाले सास-ससुर को जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जिला मुख्यालय में एसपी से प्रभावी वार्ता करेगा इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ जिला अध्यक्ष सरला सिंह, उत्तरा, संयोगिता वर्मा, राजरानी, सरिता देवी आदि लोग रहीं |

You Might Also Like

-ट्रांसफार्मर जलने से 5 दिन से अंधेरे में नगरवासी 500 की आबादी प्रभावित-

छात्रों के प्रदर्शन का दिखा असर, सर्वोदय इंटर कॉलेज में दो आरओ वाटर कूलरों का लोकार्पण

फर्जी दस्तावेजों से किसान के नाम पर 13.06 लाख का केसीसी ऋण, एक आरोपी गिरफ्तार

श्रावण मास को लेकर डीएम-एसपी ने तांबेश्वर मंदिर व प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

MADHAV NISHAD July 31, 2026 July 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार शिक्षक दंपती गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD May 28, 2026
घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर मे लगी आग मचाहडंकंप
कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का माध्यम, रंजना उपाध्याय
जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिलाधिकारी
ज़िक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला का आयोजन, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया गया याद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?