By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: लेखपाल पर जीवित किसान को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > लेखपाल पर जीवित किसान को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप
Fatehpur

लेखपाल पर जीवित किसान को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/17 at 2:40 AM
MADHAV NISHAD Published May 17, 2026
Share
SHARE

खागा/फतेहपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग फरियादी ने अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर कहा — “साहब, मैं जिंदा हूं।” बुजुर्ग की यह दर्दभरी आवाज सुनते ही सभागार में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी स्तब्ध रह गए।
मामला तहसील क्षेत्र के वालीपुर एकडला गांव का है, जहां निवासी 70 वर्षीय वृद्ध किसान ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल और तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से उसे सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं, पट्टे में मिली उसकी लगभग एक बीघा दो बिस्वा जमीन दूसरे व्यक्ति के नाम वरासत भी कर दी गई। बुजुर्ग किसान ने भावुक होकर बताया कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है और अपने जीवित होने के प्रमाण भी प्रस्तुत कर चुका है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वृद्ध ने कहा कि सरकारी कागजों में मृत घोषित किए जाने के कारण उसे अपनी ही जमीन से बेदखल होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। फरियादी की बात सुनकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स भी हैरान रह गईं। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। वहीं दूसरी ओर संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक और घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सुजराही गांव निवासी छेद्दू ने वर्षों से न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर तहसील परिसर में ही केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि छेद्दू लंबे समय से अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन समाधान न होने से वह मानसिक रूप से परेशान था। आत्मदाह के प्रयास की घटना ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 233 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 23 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा गया। इस दौरान जिलाधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

You Might Also Like

ग्राम सभा जवई पड़री में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशीग्राम सभा जवई पड़री, पोस्ट अफजलपुर वारी, तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी में विकास कार्यों ने अब तेजी पकड़ ली है। गांव में वर्षों से खराब पड़े रास्तों को अब इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने क्षेत्राधिकारी खागा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का किया औचक निरीक्षण

मनरेगा से बने तालाब सूखे, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी — करोड़ों खर्च के बावजूद में जल संकट

दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल

MADHAV NISHAD May 17, 2026 May 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

बरसात से पहले नाले-नालियों की सफाई कराएं, डीएम

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD May 9, 2026
Gout Drug Could Show Promise in Fighting COVID-19
Examining the Intersection of Ecology, Governance, and Politica
असोथर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
भुरचुनी गांव में लगा मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?