By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: स्कूलों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 5 शातिर चोर गिरफ्तार
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > स्कूलों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 5 शातिर चोर गिरफ्तार
Fatehpur

स्कूलों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/02 at 3:29 AM
MADHAV NISHAD Published April 2, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। थाना गाजीपुर पुलिस, इंटेलिजेंस विंग और एसओजी की संयुक्त टीम ने स्कूलों में ताला तोड़कर चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 20 मार्च 2026 की रात कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बहुआ में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कार्यालय और कमरों से कंप्यूटर सिस्टम व रसोई का सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में थाना गाजीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 30 मार्च 2026 को उसी विद्यालय में फिर चोरी की घटना सामने आई, जिससे पुलिस हरकत में आई और मामले की गहन जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर 1 अप्रैल 2026 को कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में छापा मारा। यहां किराए के मकान में चोरी का सामान बांट रहे पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, वीरेन्द्र कुमार लोधी, सुरेश कुमार लोधी और गुलाम रसूल शामिल हैं। सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांवों से दूर स्थित स्कूलों को निशाना बनाते थे। रात में स्कूलों का ताला तोड़कर सिलेंडर, कंप्यूटर, पंखे और बर्तन आदि चोरी कर लेते थे और बाद में आधे दाम में बेच देते थे। इसी पैसे से वे अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते थे। गिरोह ने जिले के अन्य थाना क्षेत्रों राधानगर, थरियांव, कल्याणपुर, हुसेनगंज और बिंदकी में भी कई स्कूलों में चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

ग्राम जवई पंडरी में पहली बार अंबेडकर पार्क में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, ग्राम प्रधान ने केक काटकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह

🌟फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, बच्चों को वितरित की गई कॉपी-किताबें

दिनदहाड़े आम के हरे पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल!

बाराबंकी के लाल और असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) कौटिल्य निशांत शुक्ला का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन

योगी सरकार में लेखपाल कानून गो। तालाब के अंदर से कर रहे पैमाइश।

MADHAV NISHAD April 2, 2026 April 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

क्राइम कंट्रोल मे माहिर थानाध्यक्ष असोथर की ताबड़ तोड़ कार्रवाई से कांप उठे अपराधी,बदल रहे ठिकाना

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar December 15, 2025
फतेहपुर। थाना थरियांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।
Gout Drug Could Show Promise in Fighting COVID-19
11वी सदी के प्रसिद्ध संत, बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज, कोसली की जन्मोत्सव – पर सेकंड रन फॉर बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भ्र्ष्टाचारियों का चक्रव्यूह और सच दिखाने की सज़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?