फतेहपुर, / सरकंडी गांव में पीएम आवास के लाभार्थियों को मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी को लेकर उठे बवंडर में सुविधा शुल्क लेने वालो के खिलाफ तो कार्रवाई हो गयी अब रिश्वत देने वाले और तथ्य छिपा कर आवास झटकने वाले लाभार्थियों की खैर नहीं है अब इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग हुई है,असोथर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरकंडी में ग्रामीणों को दिए गए प्रधानमंत्री आवास में मजदूरी के रुपयों में हेरा फेरी का मामला चल रहा है ब्लॉक कार्यालय के लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा गलत खातों में धनराशि प्रेशित करने की कई स्तर से जांच हुई थी और 10 जिम्मेदारो के ऊपर मुकदमा भी दर्ज हुआ था तत्कालीन खंड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल को जेल जाना पड़ा है अन्य आरोपी कोर्ट स्टे में है आवास लाभार्थियों को मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी का रुपया जिन लोगों ने लिया है उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है लेकिन रिश्वत देने वाले आपात्र लाभार्थियों के खिलाफ भी कार्यवाही की शिकायत उच्च स्तर पर हुई है गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं लाभार्थीयो को बरगलाने के लिए कुछ लोग उनके घरों के चक्कर लगा रहे हैं उनसे आधार कार्ड लेकर उन्हें फर्जी ढंग से गुमराह करके इस पूरे प्रकरण से जोड़ने कि फिराक में है ऐसे लोगों के खिलाफ कर्रवाई की मांग की गई है


