-पीड़ित की शिकायत पर पुलिस नें दर्ज किया मुकदमा-
-खखरेरु। संवाददाता:-
थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव में कूड़ा डालने का विरोध करने पर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पीड़ित इन्द्रजीत सिंह पुत्र गणेश प्रसाद सिंह, निवासी घरवासीपुर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि पड़ोस के मुकेश कुमार सिंह पुत्र अमृत लाल सिंह उनके दरवाजे पर नए सिरे से कूड़ा डालने लगा। जिसका पीड़ित नें विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य पाल सिंह से बात करने पर बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।व घायल व्यक्ति का मेडिकल कराया गया है


