असोथर फतेहपुर।
असोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल लगातार जारी है। आरोप है कि रात होते ही दर्जनों स्थानों पर जेसीबी और ट्रैक्टरों की आवाजें गूंजने लगती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सरकंडी गांव का 22 वर्षीय अतुल तिवारी का है, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार वह मिट्टी खनन में लगी जेसीबी पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। आरोप है कि खनन कार्य के दौरान हुई घटना में उसकी मौत हो गई, लेकिन समय पर परिवार को सूचना तक नहीं दी गई।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई और पूरी सच्चाई सामने नहीं आने दी गई। अब परिवार न्याय की मांग कर रहा है।
सवाल यह है कि आखिर असोथर में रात के अंधेरे में चल रहे खनन कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा है?
जब हर रात जेसीबी गरजती हैं तो प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लगती?
एक युवा की मौत ने अवैध खनन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं आगे भी किसी परिवार का चिराग बुझा सकती हैं।


