तिरंगा फहराकर बच्चों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
फतेहपुर / राम नाथ सिंह शिक्षा संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरौली,में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। छोटे-बड़े बच्चों ने महापुरुषों की टोली बनाकर तिरंगा फहराते हुए “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” गीत की मधुर प्रस्तुति देकर देश में एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई, जिसमें छोटे बड़े बच्चों की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसी क्रम मे गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रस्तुत गीत को भी खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में उस समय विशेष आकर्षण देखने को मिला, जब
प्रिया देवी, अंशू देवी, नीशू देवी, चंचल देवी, मोनी देवी, अंजली देवी, शर्मिला देवी शालिनी देवी कोमल देवी ने अपने साथियों के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।इसके बाद नैतिक राव, प्रेम कुमार, दीपांश विश्वकर्मा, जयसिंह कुमार, आदर्श कुमार, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार, गनेश कुमार, विनोद कुमार, निखिल कुमार आदि कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। अंत मे देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का सफल समापन किया।
कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रबंधक -ज्ञान सिंह यादव एवं प्रधानाचार्य -कमला कांत पांडेय ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, आरण्य विहरण सिंह यादव,राम किशोर,बबलू सिंह, गुडडू तिवारी, बेबी सिंह, सोनम देवी, वंदना देवी, सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति, अनुशासन और उल्लास के वातावरण से गूंजता रहा।
रिपोर्ट – ब्यूरो प्रमुख


