सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति करेंगी शिकायतों की सुनवाई, संबंधित विभागों के अधिकारी रहेंगे उपस्थित*
बाराबंकी, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति द्वारा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे डीआरडीए सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बाराबंकी में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाराबंकी ने बताया कि महिला जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों की सुनवाई कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों एवं विभागीय आख्या सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति का जनपद आगमन प्रातः 9:00 बजे निरीक्षण भवन, बाराबंकी में होगा। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11:00 बजे डीआरडीए सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 2:00 बजे से 3:00 बजे तक उनका आरक्षित कार्यक्रम निरीक्षण भवन में प्रस्तावित है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित विभागों से अपेक्षा की है कि वे जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक तैयारी के साथ उपस्थित होकर महिला शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत उपलब्ध कराने में सहयोग सुनिश्चित करें।


