By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: मेरठ में पत्रकारों के कवरेज पर कथित रोक के खिलाफ साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विरोध
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > मेरठ में पत्रकारों के कवरेज पर कथित रोक के खिलाफ साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विरोध
Fatehpur

मेरठ में पत्रकारों के कवरेज पर कथित रोक के खिलाफ साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विरोध

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/03/03 at 2:54 PM
Dheerendra Kumar Published March 3, 2026
Share
SHARE
  • मेरठ की सीओ ब्रह्मपुरी के कथित ऑडियो मामले में जांच और सार्वजनिक माफी की मांग

फतेहपुर। मेरठ में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के कथित वायरल ऑडियो को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) ने उत्तर प्रदेश सरकार को शिकायती पत्र भेजकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की है।
एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कहा है कि वायरल हो रहे ऑडियो में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है कि यदि किसी थाने के भीतर कोई पत्रकार कवरेज करता हुआ पाया जाए तो संबंधित ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि कोई पत्रकार थाने के अंदर कवरेज का प्रयास करे तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। सीजेए ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए कहा कि मीडिया का दायित्व समाज में पारदर्शिता बनाए रखना और पीड़ितों की आवाज को सामने लाना है। थाने ऐसे स्थान हैं जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, इसलिए वहां मीडिया की मौजूदगी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में सहायक होती है। पत्र में यह भी कहा गया है कि बाद में कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यह सफाई दी गई कि यह टिप्पणी केवल पोर्टल चलाने वालों के लिए थी, प्रिंट मीडिया के लिए नहीं। इस पर संगठन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आज के दौर में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया सभी लोकतंत्र के समान रूप से महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और पुलिस या सरकार को मीडिया को किसी भी श्रेणी में बांटने का अधिकार नहीं है। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों द्वारा की जाने वाली वीडियो रिकॉर्डिंग को सामान्यतः आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 का उल्लंघन नहीं माना जाता है। न्यायालयों ने भी स्पष्ट किया है कि पुलिस थाना इस अधिनियम की धारा 2(8) के अंतर्गत “निषिद्ध स्थान” की श्रेणी में नहीं आता है। पत्र के माध्यम से सीजेए ने सरकार से मांग की है कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही किए जाने के साथ ही पत्रकार समाज के प्रति सार्वजनिक माफी मंगाई जाए और भविष्य में पत्रकारों को कवरेज से रोकने या डराने-धमकाने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

You Might Also Like

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

फतेहपुर में अवैध खनन और परिवहन को रोक पाने में नाकाम रहे जिलाधिकारी को हटाया गया !

बुलडोजर बाबा के फरमान का गाजीपुर थाना प्रभारी कर रहे है अपमान

जनपद में गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर फतेहपुर पुलिस द्वारा कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

बाइक की टक्कर से घायल किसान गंभीर, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा,पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

Dheerendra Kumar March 3, 2026 March 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

कागजों में सफाई, हकीकत में सूखी नहरें — सिंचाई खंड में करोड़ों का खेल!

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar April 18, 2026
30 साल से सड़क नहीं करनपुर-कपरिया ऊसर मार्ग पर ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार मौन
9 Awesome Destinations for Solo Female Travelers
उपायुक्त स्वत: रोजगार ने जनपद स्तरीय ’हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?