संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
बाराबंकी,रामनगर,प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने महादेव पहुंचकर हेलीपैड, पार्किंग, जनसभा स्थल, मंदिर गर्भ ग्रह पूजन, मार्ग सहित अनेक बिंदुओं का स्थलीय अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए
आगामी 20 जुलाई दिन सोमवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचेंगे, जहां पर काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बन रहे श्री लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर का का निरीक्षण करेंगे। साथ ही में मेला बाग में जनसभा भी करेंगे।
जिसको लेकर आज शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने महादेवा पहुंचकर सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल मेला बाग का निरीक्षण किया तार उपरांत हेलीपैड बनाए जाने को लेकर स्थान किया गया। मंदिर परिसर तथा कॉरिडोर निर्माण का भी निरीक्षण किया। तथा संबंधित विभागों को साथ समय समस्त कार्य पूर्ण किए जाने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, सहित प्रशासनिक कमला मौजूद रहा।
भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, महादेवा अध्यक्ष अमित कुमार सिंह,विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने भी महादेवा पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव भी दिया।
मंडला आयुक्त अयोध्या राजेश कुमार व डी आई जी सोमेन वर्मा ने भी मुख्यमंत्री के लोधेश्वर महादेव में प्रस्तावित कार्यक्रमको लेकर स्थलीय निरीक्षण कर समस्त तैयारी को समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।


