प्राइवेट लाइनमैन एसी ठीक करते समय हुई मौत।
संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी
बाराबंकी, रामनगर पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में 20 जुलाई के प्रस्तावित आगमन को लेकर लोधेश्वर मंदिर परिसर में चल रही तैयारीयों के बीच रविवार शाम को एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। महादेवा निवासी 22 वर्षीय प्राइवेट लाइनमैन समीर पुत्र स्वर्गीय मग्गू मंदिर परिसर में एसी की मरम्मत के दौरान सीढीसे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हेंजिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर लखनऊ के राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान रेफ़र कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत्युघोषित कर दिया। समीर एसी मरम्मत और प्राइवेट लाइनमैन का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उनके साथ काम कर रहे रेहान ने बताया एसी ठीक करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटे आई। सोमवार को पार्थिक शरीर गांव पहुंचते ही प्योर महादेव में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक जनों को रो-रो कर बुरा हाल था तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि पीड़िता परिवार को तहसील अस्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी । तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


