By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम
Fatehpur

मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/06/18 at 1:50 AM
Dheerendra Kumar Published June 18, 2026
Share
SHARE
  • हज़रत मौलाना आमिर मियां सफ़वी मिस्बाही ने बताया हक़ीक़त

फतेहपुर। मोहर्रमुल हराम इस्लामी साल का पहला महीना है। यह महीना हमें सिर्फ़ नए साल की शुरुआत का एहसास नहीं कराता, बल्कि ईमान, सब्र, कुर्बानी और हक़ के लिए डट जाने का महान संदेश भी देता है। विशेष रूप से यौमे आशूरा और करबला की घटना पूरी इंसानियत के लिए एक ऐसी रोशनी है, जो क़यामत तक राह दिखाती रहेगी।
अल्लाह तआला ने कुरआन में फ़रमाया है कि कुछ महीने उसकी बारगाह में विशेष सम्मान और पवित्रता वाले हैं, जिनमें मोहर्रम भी शामिल है। इसी वजह से इस महीने की अहमियत और भी बढ़ जाती है। रसूले पाक ने फ़रमाया कि हसन और हुसैन जन्नत के नौजवानों के सरदार हैं। यह सिर्फ़ एक फ़ज़ीलत नहीं, बल्कि उम्मते मुस्लिमा के लिए यह संदेश भी है कि अहले बैत से मुहब्बत ईमान का हिस्सा है। हज़रत इमाम हसन और हज़रत इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हुमा नबी-ए-करीम के नवासे हैं, जिनसे मोहब्बत करना दरअसल रसूलुल्लाह से मोहब्बत करना है। करबला की सरज़मीन पर इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु ने अपने घराने और साथियों के साथ जो कुर्बानी पेश की, उसका मक़सद सत्ता या दुनिया हासिल करना नहीं था, बल्कि दीन-ए-इस्लाम की हिफ़ाज़त, इंसाफ़ की स्थापना और ज़ुल्म के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करना था। जब यज़ीदी ताक़तें हक़ को दबाने पर आमादा थीं, तब इमाम हुसैन ने अपने ख़ून से यह साबित कर दिया कि मुसलमान सिर तो कटा सकता है, मगर ज़ालिम के सामने अपना ज़मीर नहीं बेच सकता। करबला हमें सिखाती है कि हक़ की राह आसान नहीं होती, लेकिन अल्लाह के नेक बंदे मुश्किलों और मुसीबतों के बावजूद सच्चाई का दामन नहीं छोड़ते। इमाम हुसैन और उनके वफ़ादार साथियों ने भूख, प्यास और तमाम तकलीफ़ों को बर्दाश्त किया, मगर दीन के उसूलों पर कोई समझौता नहीं किया। आज मोहर्रम की शुरुआत पर हमें यह अहद करना चाहिए कि हम अपने दिलों में अहले बैत की मोहब्बत को और मज़बूत करेंगे, उनके किरदार को अपनी ज़िंदगी में अपनाएंगे और समाज में अमन, भाईचारे, इंसाफ़ और इंसानियत को बढ़ावा देंगे। करबला का पैग़ाम किसी एक तबके या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए है। आइए, हम मोहर्रम के इस मुबारक और अज़मत वाले महीने में अपने ईमान को ताज़ा करें, नबी-ए-करीम, हज़रत इमाम हसन, हज़रत इमाम हुसैन और शोहदाए करबला से अपनी मुहब्बत का इज़हार करें तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लें।

You Might Also Like

रात में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विभाग पर उठे सवाल

असोथर में मौत की खुदाई? रात के अंधेरे में गरजती जेसीबी ने निगल ली एक युवक की जान

अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने करोड़ों रुपए लागत की शहरी पेय जल परियोजना का भूमि पूजन करके किया शिलान्यास

फ़तेहपुर जिले के देवीगंज पुल के पास तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस से कुचलकर गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामनगर कार्यालय में छठवें बड़े मंगल मैं भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

Dheerendra Kumar June 18, 2026 June 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

फतेहपुर में अवैध खनन और परिवहन को रोक पाने में नाकाम रहे जिलाधिकारी को हटाया गया !

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar April 21, 2026
दरोगा पर गिरी गाज! ट्रैक्टर बदलकर केस पलटने के आरोप में दरोगा प्रज्ज्वल उपाध्याय सस्पेंड, एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन—महकमे में मचा हड़कंप
जनपद न्यायाधीश ने पुलिस विभाग की मोटरसाइकिल जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
पाइप लाइन डालने के खोदे गये गड्ढों को भरवाना ठेकेदार गया भूल
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार किसानों की ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?