By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत
Fatehpur

हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/06/28 at 4:51 AM
MADHAV NISHAD Published June 28, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने शरबत वितरण शिविर का आयोजन कराया। रामपाल मौर्य महाविद्यालय सुल्तानपुर घोष परिसर के बाहर लगाए गए इस सेवा शिविर में सैकड़ों राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई।
यह आयोजन मुन्ना लाल मौर्य कल्याणकारी संस्था एवं रामपाल मौर्य महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। विधायक ऊषा मौर्य स्वयं शिविर में मौजूद रहीं और अपने हाथों से राहगीरों को शरबत वितरित किया। उनके साथ संस्था की जिम्मेदार ज्योति मौर्य, जो पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य की छोटी बेटी हैं, ने भी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा करना सामाजिक दायित्व है। ऐसे मौसम में लोगों को पेयजल एवं शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। शरबत वितरण के साथ-साथ विधायक ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अनेक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में राहगीरों ने रुककर शीतल शरबत पिया और भीषण गर्मी से राहत महसूस की। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए विधायक ऊषा मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य कल्याणकारी संस्था एवं रामपाल मौर्य महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा और जनकल्याण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

You Might Also Like

किशनपुर नरैनी रोड सड़क किनारे शीशम के पेड से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

सुल्तानपुर घोष में नवीं मुहर्रम पर अकीदत के साथ उठा ताजिया, नौहाख्वानी और मातम के बीच गूंजीं ‘या हुसैन’ की सदाएं

विधायक ऊषा मौर्य ने सीसी मार्गों का किया लोकार्पण

डीएम ने भेलसर -टिकैतनगर- रामनगर- फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने नगर पंचायत सतरिख में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी एवं पार्किंग कार्य का किया निरीक्षण

MADHAV NISHAD June 28, 2026 June 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

कुआं में गिरी महिला की संदिग्ध मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 29, 2026
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों का सम्मान, 18 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित
“न्याय अब जनता के द्वार” — सत्येंद्र कुमार बारी की जनचौपाल बनी जनसमस्याओं के समाधान का बड़ा मंच
That Bridge Borders and Offer Insights Into International
पुलिस की घोर लापरवाही के चलते बेटी खुशबू की मौत /कानून व्यवस्था के विरूद्ध गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक द्वारा थरियांव थाने का घेराव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?