By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: सुल्तानपुर घोष में नवीं मुहर्रम पर अकीदत के साथ उठा ताजिया, नौहाख्वानी और मातम के बीच गूंजीं ‘या हुसैन’ की सदाएं
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > सुल्तानपुर घोष में नवीं मुहर्रम पर अकीदत के साथ उठा ताजिया, नौहाख्वानी और मातम के बीच गूंजीं ‘या हुसैन’ की सदाएं
Fatehpur

सुल्तानपुर घोष में नवीं मुहर्रम पर अकीदत के साथ उठा ताजिया, नौहाख्वानी और मातम के बीच गूंजीं ‘या हुसैन’ की सदाएं

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/06/26 at 3:53 PM
Dheerendra Kumar Published June 26, 2026
Share
SHARE
  • इमामबाड़े पर दरूदो-फ़ातिहा, जगह-जगह सबील और लंगर का आयोजन, करबला के 72 शहीदों व अहले बैत को किया गया पुरसा

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष कस्बे में नवीं मुहर्रम का पर्व गुरुवार को पूरी अकीदत, अनुशासन और ग़मगीन माहौल में मनाया गया। शाम से ही इमामबाड़े और ताजिया स्थलों पर अकीदतमंदों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोगों ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और करबला के 72 शहीदों की याद में दरूदो-फ़ातिहा पढ़ी, मन्नतें मांगीं और मुल्क में अमन, भाईचारे व खुशहाली की दुआएं की।
इमामबाड़े में धार्मिक रस्मों के बाद अंजुमन कमेटी सुल्तानपुर घोष के बच्चों और युवाओं ने ग़म-ए-हुसैन में नौहाख्वानी की। नौहों की सोज़भरी आवाज़ों के बीच अकीदतमंदों ने सीना ज़नी कर मातम किया और करबला के शहीदों तथा अहले बैत को पुरसा पेश किया। पूरा माहौल “या हुसैन” की सदाओं से गूंजता रहा और हर आंख नम दिखाई दी। शाम को दरूद और फातिहा के बाद परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार ताजिया उठाया गया। ताजिया का जुलूस गांव के निर्धारित पारंपरिक मार्ग से निकाला गया। जुलूस के आगे-आगे मातमी दस्ते चलते रहे, जबकि पीछे बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर नौहे पढ़ते और मातम करते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान “नारे-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “या हुसैन” की सदाओं से पूरा कस्बा गूंज उठा। इमामबाड़ा परिसर में अंजुमन कमेटी खागा के बच्चों ने अपने पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए बाना फेंकने और लकड़ी खेलने के हैरतअंगेज करतब दिखाए। उनके प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। करतबों के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुहर्रम के अवसर पर पूरे गांव में सेवा और इंसानियत की मिसाल भी देखने को मिली। विभिन्न स्थानों पर गांव वालों की ओर से शरबत, ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, पुलाव, बिस्किट और नमकीन का वितरण किया गया। जगह-जगह सबीलें लगाई गईं और लंगर का आयोजन कर सभी लोगों की सेवा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। ताजिया जुलूस के दौरान पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए परंपरा और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। नवीं मुहर्रम के इस आयोजन ने एक बार फिर करबला की उस महान कुर्बानी की याद ताजा कर दी, जिसमें हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 72 साथियों ने इंसानियत, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। अकीदतमंदों ने उसी पैगाम को याद करते हुए ग़म-ए-हुसैन मनाया और करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

You Might Also Like

विधायक ऊषा मौर्य ने सीसी मार्गों का किया लोकार्पण

डीएम ने भेलसर -टिकैतनगर- रामनगर- फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने नगर पंचायत सतरिख में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी एवं पार्किंग कार्य का किया निरीक्षण

मोहर्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी ने किया फ्लैग मार्च

सरकार का अठारह घंटे बिजली देने का आदेश हवा हवाई सुबह छः बजे से बिजली गायब

Dheerendra Kumar June 26, 2026 June 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान धाता में भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष पर हमला,निकाली जन आक्रोश यात्रा एवं फूंका पुतला

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 29, 2026
Gout Drug Could Show Promise in Fighting COVID-19
यूपी में 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर को मिला नया एसपीअभिमन्यु मांगलिक संभालेंगे जिले की कमान
डंपर और बाइक की भिड़ंत बाइक सवार दो लोगों की मौत।
प्रेस कोर काउंसिल राष्ट्रीय संगठन का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?