By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों का सम्मान, 18 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों का सम्मान, 18 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित
Uncategorized

मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों का सम्मान, 18 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/06 at 5:11 AM
MADHAV NISHAD Published May 6, 2026
Share
SHARE

राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में हुआ आयोजन

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद) सतीश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ विधान परिषद सदस्य एवं जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ‘भुल्लन’ वर्मा, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन और जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री गुंजिता अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय (₹10,000 से ₹18,000) के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि उनके सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है और आगे भी शिक्षामित्रों के हित में कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक और शिक्षा मित्र समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के शिक्षा सुधारों का उल्लेख करते हुए शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना की।
एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और शिक्षामित्रों का योगदान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।
विधायक हैदरगढ़, दिनेश रावत ने कहा कि शिक्षामित्र संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मानदेय वृद्धि का सराहनीय निर्णय लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ‘भुल्लन’ वर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

गोरखपुर से मुख्यमंत्री का सजीव संबोधन प्रसारित

कार्यक्रम के दौरान जनपद गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है।

समाज निर्माण में शिक्षामित्रों की अहम भूमिका : डीएम

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षामित्रों के समर्पण एवं प्रेरणा को सम्मानित करने का अवसर है, जो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

समापन अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नवीन कुमार पाठक ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कौशल, परियोजना निदेशक राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार, रमेश चंद्रा, फिजा मिर्जा, राम नारायण, प्रमोद उपाध्याय, संजय राय, धर्मेंद्र प्रसाद, अश्वनी प्रताप सिंह, चंद्रशेखर यादव, मनीराम वर्मा, डीसी प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, डीसी निपुण अमित कुमार, डीसी पीएम पोषण डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, आशीष पाठक, सुभाष चंद तिवारी, ऋषि टंडन, रितु पाठक, आलोक वर्मा, लक्ष्मी सिंह, देशराज पांडे, चंद्रमौली द्विवेदी, रामसरन मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

खागा: संवेदनाओं का ‘कैंडल मार्च’ और व्यवस्था का ‘अंतिम संस्कार’

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरी स्कूल बस खड़ेडंपर में घुसी,19 घायल और 5 की हालत गंभीर

डीएम का आईटीआई बाराबंकी में औचक निरीक्षण, देर से आने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश

किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मड़ैयन स्थित मौरंग खदान से इन दिनों हो रहीअवैध खनन

कम्पोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव व सह‌ बिदाई सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

MADHAV NISHAD May 6, 2026 May 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

डीएम ने किया देर रात्रि नगर क्षेत्र में रैनबसेरों का औचक निरीक्षण

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar December 13, 2025
👉कौशाम्बी अड़ाहरा ग्राम प्रधान पर कॉलोनी न मिलने पर गरीब महिला ने लगाया आरोप
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
शांतिपूर्ण एंव पारदर्शी ढ़ग से बंद वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न
स्कूली अनियमितता का खुलासा करना पड़ा पत्रकार को भारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?