फतेहपुर: थरियांव पुलिस की संवेदनहीनता ने औराई गांव की एक और बेटी, खुशबू (18), की जान ले ली। दबंगों द्वारा घर में घुसकर की गई बदसलूकी और मारपीट की शिकायत लेकर युवती तीन दिन तक थाने भटकती रही, लेकिन पुलिस ने उसे न्याय देने के बजाय दुत्कार कर भगा दिया। परिणाम स्वरूप, आत्मग्लानि में डूबी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक पुलिस की इस बर्बरता और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं 20 फरवरी को थरियांव थाने का घेराव करेंगी साथ ही फतेहपुर जनपद की चरमराई कानून व्यवस्था के विरूद्ध भी हुंकार भरेंगीं
प्रमुख मांग:
हत्यारों (दबंगों) को तत्काल जेल भेजा जाए |
लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरूद्ध ठोस दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए |
जनपद में आय दिन बढ़ रहीं हत्या और जघन्य अपराधों की घटनाओं में लगाम लगाई जाए| जनपद की चरमराई हुई कानून व्यवस्था को सुधारा जाए | थानों में पीड़ितों की त्वरित सुनवाई की जाए
आदि मांगों को लेकर संगठन भरेगा हुंकार, सीएम को प्रेषित किया जाएगा ज्ञापन


