असोथर/फतेहपुर
असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के मजरे जीत सिंह के डेरा में सरिता पाल उम्र 33 वर्ष पत्नी जितेंद्र पाल की कुआं में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है मृतक सरिता का मायका घड़ियाहीपुर कडा थाना सैनी जिला कौशांबी है माता शांति देवी पिता बाबूलाल पाल घटना की सूचना मिलते ही बेटी के ससुराल जीत सिंह का डेरा पहुंच गए हैं
इलाका पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ काफी मशक्कत से महिला के शव को कुआं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतिका का पति तीन दिन पहले रोजी-रोटी के चक्कर से दिल्ली गया था पत्नी की मौत की खबर सुनकर गांव लौट आया है महिला के चार नाबालिग बच्चे मोनिका,12
अभिषेक,9 रीतेश 7और नीतेश 5 वर्ष हैं जिनके सिर से मां का साया उठ गया है बच्चों का हाल बेहाल है
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं बताते हैं कि सरिता की ननद अनुराधा की ससुराल पौली थाना खखरेरू है ननद का देवरा उमेश पाल अक्सर सरहज से मिलने घर आता -जाता था सोमवार को भी उमेश गाँव आया था दोनों के वीच अंतरंग बातजीत का परिजनों ने विरोध किया था जिसे घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकंडी चौकी प्रभारी धीरज जायसवाल ने बताया कि महिला की मौत पानी भरते समय पैर फिसलकर कुआं में गिरने से हुई है पड़ोस में शादी समारोह की वजह से डीजे बज रहा था जिसकी वजह से परिजन देर रात तक घटना समझ नहीं पाए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा
Leave a comment


