By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: डीएम ने भेलसर -टिकैतनगर- रामनगर- फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > डीएम ने भेलसर -टिकैतनगर- रामनगर- फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण
Fatehpur

डीएम ने भेलसर -टिकैतनगर- रामनगर- फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/06/26 at 2:52 AM
MADHAV NISHAD Published June 26, 2026
Share
SHARE

विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं वृक्ष पातन की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर दिया जोर

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 25 जून 2026। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने राज्य मार्ग-127 अंतर्गत भेलसर -टिकैतनगर -रामनगर -फतेहपुर मार्ग के चेनज 8.00 से 35.00 तक लगभग 27 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग ₹91.87 करोड़ लागत की परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं मार्ग में बाधक वृक्षों के पातन की धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना के अनुसार इन कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण में डाली जा रही जीएसबी परत का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप संपादित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसी द्वारा स्थापित प्लांट का भी अवलोकन किया तथा कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने तथा जनसामान्य को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-01 के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुल्तानपुर घोष में नवीं मुहर्रम पर अकीदत के साथ उठा ताजिया, नौहाख्वानी और मातम के बीच गूंजीं ‘या हुसैन’ की सदाएं

विधायक ऊषा मौर्य ने सीसी मार्गों का किया लोकार्पण

डीएम ने नगर पंचायत सतरिख में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी एवं पार्किंग कार्य का किया निरीक्षण

मोहर्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी ने किया फ्लैग मार्च

सरकार का अठारह घंटे बिजली देने का आदेश हवा हवाई सुबह छः बजे से बिजली गायब

MADHAV NISHAD June 26, 2026 June 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar March 14, 2026
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती दौड़ ग्राउंड का किया निरीक्षण
“न्याय अब जनता के द्वार” — सत्येंद्र कुमार बारी की जनचौपाल बनी जनसमस्याओं के समाधान का बड़ा मंच
चौकीदार ने प्रधान पति पर असलहा से फायर करने का लगाया आरोप
⏭️सूदखोरों के दबाव से टूटा परिवार: सुसाइड नोट में उत्पीड़न का जिक्र, पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी निगाहें!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?