नेबलेट तिराहे से सिटी इंटर कॉलेज एवं पीरबटावन क्षेत्र तक पैदल मार्च कर सुरक्षा एवम कानून व्यवस्था का लिया जायजा
संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
बाराबंकी, 25 जून 2026।मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नेबलेट तिराहे से सिटी इंटर कॉलेज, पीरबटावन एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया तथा ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्गों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाए पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने का आह्वान किया।
फ्लैग मार्च के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल, सीओ सिटी श्री संगम कुमार सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा पुलिस बल उपस्थित रहा।


