By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर डंपर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर डंपर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Fatehpur

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर डंपर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/22 at 10:13 AM
MADHAV NISHAD Published April 22, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर असोथर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डंपर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि डंपर के पहिए जलकर पूरी तरह राख हो गए।
घटना असोथर-कठौता संपर्क मार्ग पर सागर पुल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे लालगंज का एक डंपर बांदा जिले की खदानों से मोरंग लेने जा रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते डंपर में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डंपर चालक शुभम ने बताया कि अचानक चिंगारी उठी और आग तेजी से फैलने लगी, जिससे उसने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि वह सुरक्षित बाहर निकल आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से धूल और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया।
मौके पर जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर में आग लगी थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि डंपर लालगंज निवासी मनी गुप्ता का है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

You Might Also Like

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

फतेहपुर में अवैध खनन और परिवहन को रोक पाने में नाकाम रहे जिलाधिकारी को हटाया गया !

बुलडोजर बाबा के फरमान का गाजीपुर थाना प्रभारी कर रहे है अपमान

जनपद में गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर फतेहपुर पुलिस द्वारा कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

बाइक की टक्कर से घायल किसान गंभीर, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा,पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

MADHAV NISHAD April 22, 2026 April 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

मौरंग खदान से नहीं थम रहा ओवरलोडिंग रोडे हो रही खराब जिम्मेदार मौन

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar April 17, 2026
Strategies for Accessible and Inclusive Healthcare
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएचसी असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
Power Plays and Unresolved Conflicts Across the Global
असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ लाखों का सामान पार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?