ग्रामीणों का कहना है कि यह शौचालय नियमित रूप से नहीं खोला जाता, बल्कि केवल सुबह लगभग 6:00 बजे से 8:00 बजे तक ही कभी-कभी खुलता है, उसके बाद पूरे दिन ताला लटका रहता है। इस वजह से लोगों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, सरकार द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए इस शौचालय का सही तरीके से संचालन नहीं हो रहा है। शौचालय की जिम्मेदारी गीता देवी के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर अक्सर कोई अन्य व्यक्ति ड्यूटी करता नजर आता है, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शौचालय संचालन में अनियमितताओं की चर्चा हो रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय को पूरे दिन नियमित रूप से खोला जाए, जिम्मेदार व्यक्ति की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और वायरल ऑडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को इस सुविधा का सही लाभ मिल सके।
Leave a comment


