By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Fatehpur

तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/06/20 at 5:05 PM
MADHAV NISHAD Published June 20, 2026
Share
SHARE

खतौनी में लिपिकीय त्रुटि का समाधान कर डीएम ने मौके पर ही दिलाई राहत

विद्युत एवं भूमि संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

विभिन्न तहसीलों में आज 54 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 20 जून 2026।
जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसपी श्री अर्पित विजयवर्गीय उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़ी प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान असोहना निवासी श्री सतीश चंद्र वर्मा द्वारा ग्राम की खतौनी में लिपिकीय त्रुटि संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित कानूनगो के माध्यम से खतौनी की त्रुटि का संशोधन कराते हुए संशोधित अभिलेख आवेदक को उपलब्ध कराया।

इसी क्रम में दखिन गांव निवासी श्री राम किशोर यादव द्वारा उनके आवास पर विद्युत मीटर स्थापित न होने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आज ही मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, अचैचा निवासी श्रीमती कुसुम द्वारा पट्टे पर प्राप्त भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवंटी को भूमि पर कब्जा दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त अमलिया पीर के निवासीगणों द्वारा मोहल्ले में लो-वोल्टेज की समस्या के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का स्थायी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभिन्न तहसीलों में आयी शिकायतें और निस्तारण

तहसील राम सनेहीघाट में सीडीओ अन्ना सुदन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 67 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सिरौलीगौसपुर में 18 प्रार्थना पत्रों में से 04 का, तहसील नवाबगंज में 203 में से 15 का, तहसील रामनगर में 91 में से 09 का, तहसील फतेहपुर में 81 में से 11 का तथा तहसील हैदरगढ़ में 86 में से 04 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

You Might Also Like

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सपाइयों का कलेक्ट्रेट घेराव, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

एक तरफमुख्य मंत्री आदित्यनाथ पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में काशी के तर्ज पर कॉरिडोर कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है।

​ ब्रेकिंग न्यूज़: असोथर नगर पचायत के लाल ने आसमान में गाड़े सफलता के झंडे

सिद्धौर नगर पंचायत बना ‘भ्रष्टाचार का किला,

*फतेहपुर बिन्दकी में उल्लास: केक काटकर मनाया जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत, बांटा प्रसाद

MADHAV NISHAD June 20, 2026 June 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

बाराबंकी, 22 जनवरी 2026।राज्यमंत्री कारागार/प्रभारी मंत्री, बाराबंकी सुरेश राही जी द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुहॅपका (एफ0एम0डी0) रोग नियंत्रण निःशुल्क टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारम्भ

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar January 23, 2026
किशनपुर को हराकर धाता बनी जालंधरपुर प्रीमियर लीग की चैंपियन
दो पहिया वाहन में अचानक लगी आग चालक ने कूद कर बचाई जान
​ग्रामीण टैलेंट सर्च प्रीमियर लीग में प्रियांशी का जलवा ,श्री राम क्रिकेट एकेडमी खागा की शानदार जीत
आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन सम्पन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?