फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन जनपद इकाई फतेहपुर के जिलाध्यक्ष अमित मौर्या के नेतृत्व में चल रहे ग्रामीण टैलेंट सर्च प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में महिला वर्ग में प्रियांशी ने किया प्रतिभाग आज के एक रोमांचक मुकाबले में श्री राम क्रिकेट एकेडमी खगा ने अर्गल इलेवन को 52 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी। टीम की इस जीत के नायक कप्तान Ms यादव और अनुज यादव रहे, जिन्होंने अपने शानदार अर्धशतकों से मैच का रुख मोड़ दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री राम क्रिकेट एकेडमी खगा की शुरुआत ठोस रही। कप्तान मान सिंह यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं,अनुज यादव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 32 गेंदों पर165.62 की स्ट्राइक रेट से 53 रन (7 चौके, 2 छक्के) कूट दिए। मध्यक्रम में पीयूष ने भी 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 174 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अर्गल इलेवन की ओर से गेंदबाजी में ओम रावत, शिवम कुमार, अनुज यादव और तेजस ने 1-1 विकेट चटकाए। अर्गल इलेवन की पारी: ताश के पत्तों की तरह ढहा मध्यक्रम 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्गल इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। सलामी बल्लेबाज और कप्तान अनुज यादव ने की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।अरुणम अग्निहोत्री ने 23 रन बनाए, लेकिन उनके रन आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई।
श्री राम क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। आदित्य सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवरों में मात्र 7 रन देकर 2 विकेट झटके।राहिल ने भी शानदार स्पेल डालते हुए 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।पूरी टीम19.1 ओवरों में 122 रनों पर सिमट गई।
Leave a comment


