By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन सम्पन्न
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन सम्पन्न
Fatehpur

आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन सम्पन्न

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/02/24 at 12:57 AM
Dheerendra Kumar Published February 24, 2026
Share
SHARE
  • विधानसभा चुनाव में सैकड़ों सीटों पर लड़ने का ऐलान

जौनपुर। जनपद जौनपुर के हौज स्थित शहीदी धरती पर ट्रामा सेंटर मैदान में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के तत्वावधान में जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले की सभी विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जोगिंदर सिंह चौहान ने की।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मजदूरों, किसानों, गरीबों, अति दलितों, दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सैकड़ों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारने का ऐलान करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए पृथ्वीराज चौहान के संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी के बिना समाज की आवाज दबाई जाती है, इसलिए संगठित होकर राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी होगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का मिशन जौनपुर से प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार किया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र में भी संगठन निर्माण की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। वहीं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट ओमकार चौहान ने भारतीय लोकतंत्र और संविधान की चर्चा करते हुए भीमराव आंबेडकर के संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” — को दोहराया और कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अवध चौहान राष्ट्रीय सचिव विशिष्ट अतिथि, दारा चौहान विशिष्ट अतिथि, मुद्रिका चौहान राष्ट्रीय सचिव, नंदलाल चौहान राष्ट्रीय सलाहकार, प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार सिंह, प्रेमचंद्र चौहान प्रदेश प्रवक्ता, रामदयाल चौहान प्रदेश सचिव, टिल्लू चौहान प्रदेश प्रचार मंत्री, उपेन्द्र चौहान बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज चौहान, संतराम चौहान, चन्द्रभूषन चौहान, सुभाष सरोज, शुभम यादव, छोटेलाल, अमेरिकन चौहान, अनिल चौहान, उपेन्द्र चौहान जौनपुर, सुशील मास्टर, विनोद चौहान, अनूप चौहान, अरविन्द चौहान, दीपक, पवन, प्रेमचंद्र, शामिल रहे। जिलाध्यक्ष सूरज सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई अन्य दल के लोगों ने पार्टी का दामन थामा है।

You Might Also Like

महिला शक्ति ही 2027 की जीत की कुंजी, हर बूथ पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

फतेहपुर: किशनपुर-रायपुर भसरौल मार्ग पर जलभराव बना हादसों का कारण, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे

एक माह के भीतर ही नया खारिंजा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

श्रावण मास मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

सीएम डैशबोर्ड के राजस्व बिंदुओं, वसूली एवं राजस्व वादों की डीएम ने की समीक्षा

Dheerendra Kumar February 24, 2026 February 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

सीजेए की ऑनलाइन बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन, 15 अगस्त को राष्ट्रव्यापी ज्ञापन देने का निर्णय

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD July 12, 2026
National Day Rally Sacrifice, Effort Needed to Preserve Harmony
पतेहपुर खागा नौबस्ता गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं
सपा नेता अब्दुल राफे का भाजपा पर बड़ा हमला, आर्यन प्रकरण को बताया सुनियोजित साजिश
Benefits of Yoga: 10 Ways Your Practice Can Improve Your Life
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?