By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: बाराबंकी, 22 जनवरी 2026।राज्यमंत्री कारागार/प्रभारी मंत्री, बाराबंकी सुरेश राही जी द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुहॅपका (एफ0एम0डी0) रोग नियंत्रण निःशुल्क टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारम्भ
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > बाराबंकी, 22 जनवरी 2026।राज्यमंत्री कारागार/प्रभारी मंत्री, बाराबंकी सुरेश राही जी द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुहॅपका (एफ0एम0डी0) रोग नियंत्रण निःशुल्क टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारम्भ
Fatehpur

बाराबंकी, 22 जनवरी 2026।राज्यमंत्री कारागार/प्रभारी मंत्री, बाराबंकी सुरेश राही जी द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुहॅपका (एफ0एम0डी0) रोग नियंत्रण निःशुल्क टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारम्भ

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/01/23 at 2:17 AM
Dheerendra Kumar Published January 23, 2026
Share
SHARE

कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद की समस्त टीमों को राजकीय वाहनों के साथ हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये मंत्री द्वारा जनपद के समस्त गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को घर-घर जाकर टीकाकरण किये जाने के निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक दशा में पशुपालकों को सुविधा का लाभ प्राप्त हो सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पशु चिकित्साधिकारी प्रत्येक गाॅव में टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ साथ भारत पशुधन एप पर डाटा की फीडिंग भी करेंगे। खुरपका-मुहॅपका (एफ0एम0डी0) एक गम्भीर बीमारी है, जिससे न केवल पशु का स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी खराब होती है। जनपद में इस बीमारी का प्रकोप न होने पाये इसके लिये आवश्यक है कि कोई भी पशु टीकाकरण से छूटने न पाये।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुहपका टीकाकरण अभियान का सातवां चरण आगामी 22 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगा, जो 10 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह अभियान कुल 45 दिनों तक चलेगा।
योजना के तहत चार माह से अधिक आयु के सभी गोवंशीय एवं महिष वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि सात माह से अधिक गर्भवती गोवंशीय एवं महिष वंशीय पशुओं को इस अभियान के अंतर्गत टीका नहीं लगाया जाएगा। इस संबंध में सभी फील्ड कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जिन पशुओं के प्रथम वार टीका लगाया जाएगा उनको 28 दिन बाद बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी।
अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के सभी 15 विकास खंडों में कुल 37 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें रोस्टर के अनुसार ग्रामवार टीकाकरण कार्य संपादित करेंगी। प्रत्येक टीम को निर्धारित क्षेत्र आवंटित किया गया है, जिससे समयबद्ध और सुचारू रूप से टीकाकरण किया जा सके। टीकाकरण अभियान को लेकर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पैरावेट का संवेदीकरण पहले ही किया जा चुका है। अभियान से संबंधित सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसी भी स्तर पर कोई बाधा उत्पन्न न हो।
प्रत्येक टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी या पशु चिकित्सा अधिकारी को सुपरवाइजर के रूप में तैनात किया गया है। उनके मार्गदर्शन में पशुधन प्रसार अधिकारी, प्रशिक्षित मैत्री और पैरावेट टीकाकरण का कार्य करेंगे। अभियान के दौरान गुणवत्ता, पारदर्शिता और लक्ष्यपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
टीकाकरण के बाद संबंधित पशुधन प्रसार अधिकारी, मैत्री और पैरावेट भारत पशुधन ऐप पर टीकाकरण की ऑनलाइन फीडिंग करेंगे। इसमें पशुओं का टैग नंबर, पशुपालक का आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पशु का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। फीडिंग के समय पशुपालक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भी भेजा जाएगा, जिसके लिए पशुपालकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग प्रदान करें और समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय है और इससे पशुधन को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है।
एफ0एम0डी0 टीकाकरण के सम्बन्धत में किसी भी प्रकार की जानकारी/सूचना/सुझाव हेतु आदि हेतु डा0 सुरजीत सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, चि0स्वा0/नोडल अधिकारी, बाराबंकी (दूरभाष सं0- 9236553135) से सम्पर्क स्थापित किया जाए।

You Might Also Like

⁉️फतेहपुर: किशनपुर दांदो पुल के पास सड़क में बने गड्ढों से बढ़ रहे हादसे, आखिर जिम्मेदार कौन

कटियारा गांव में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ सम्पन्न

कटियारा गांव युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

कटियारा गांव युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

Dheerendra Kumar January 23, 2026 January 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

👉संविधान रक्षक समाचार

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 27, 2026
Cultivating Mental Resilience for Better Health
श्रद्धापूर्वक याद किए गए गणेश शंकर विद्यार्थी
Assessing the Diplomatic Challenges and Global Security
From Childhood to Senior Years, Strategies for Lifelong Health
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?