शिवाकांत तिवारी व हेमलता पटेल के साथ कांग्रेसजनों ने केक काटकर मनाई राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना चारधाम यात्रा संपन्न होने पर प्रसाद और भीषण गर्मी में ललौली चौराहे पर राहगीरों को पिलाया शरबत भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आज फतेहपुर जनपद के बिन्दकी में कांग्रेस नेताओं और क्षेत्रीय जनता ने बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और जनपदवासी मौजूद रहे।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल और एआईसीसी सदस्य व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के साथ कांग्रेसजनों ने संयुक्त रूप से केक काटा | एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटीं और अपने प्रिय नेता राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की।जन्मदिन और एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी की चारधाम यात्रा सकुशल पूरी होने पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही,भीषण गर्मी को देखते हुए बिन्दकी के ललौली चौराहे पर शरबत वितरण शिविर लगाया गया। जहाँ भारी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शरबत व प्रसाद ग्रहण किया। महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा,”जन-जन के प्रिय नेता आदरणीय राहुल गांधी जी देश में प्रेम और न्याय की अलख जगा रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे सदैव स्वस्थ रहें” कार्यक्रम के संयोजक शिवाकांत तिवारी ने भी जननायक राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उपस्थित सभी नागरिकों के उज्जवल भविष्य और मंगलकामना की। इस भव्य आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला , उदित अवस्थी और युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहित कुमार वर्मा आयोजक टीम के वरिष्ठजन तथा क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित नागरिक, प्रबुद्ध जन और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे|


