खखरेरु फतेहपुर थाना क्षेत्र में बाजार से वापस जाते समय एक ब्यक्ति के अचानक दो पहिया वाहन में आग लग गयी चालक कूद कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, राशिफ अहमद खैराई गांव का रहने वाला है और वह अपने दो पहिया वाहन से पौली बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से दो उसके दो पहिया वाहन में आग लग गई। आग लगने से सवार युवक घबरा गया और तुरंत दो पहिया वाहन से कूद गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। आग लगने से दो पहिया वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Leave a comment


