दूसरी तरफ गाटाज्ञ संख्या 74बनजर की जमीन पर लेख पाल संतोष कुमार वर्मा की मिली भगत से अराजकतत्वों द्वारा किया जा रहा कब्जा।
संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी
रामनगर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा एक प्रसिद्ध स्थान है जो ग्राम पंचायत लोधौरा में लगता है। वार्ड नंबर 6 में गाटा संख्या 75 के मिलान में गाटा संख्या 74बनजर है।जिस पर अराजकतत्वों द्वारा निर्माण कार्य बडी तेजी से चल रहा है। जनता का कहना है कि यह निर्माण कार्य लेखपाल संतोष कुमार वर्मा व प्रधान की जानकारी मे है। आखिर इस निमार्ण कार्य को लेखपाल संतोष कुमार वर्मा के द्वारा क्यों नहीं रोका जा रहा है।जान बूझ कर अनजान बन रहे लेखपाल जनता का कहना है कि लेखपाल डर रहे हैं क्योंकि 74गाटा संख्या पर जो लोग कब्जा कर रहे हैं।उसका भाई हाई कोर्ट में वकील होने के कारण लेखपाल संतोष कुमार वर्मा व प्रधान दोनों लोगों की निर्माण कार्य रोक ने कि हिम्मत नहीं पड़ती है।यह सोचनीय विषय है। अब देखना यह है कि अराजकतत्वों द्वारा निर्माण कार्य चल ता रहे गा कि राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा अवैध निर्माण को रोका जायेगा।यह सोचनीय विषय है।


