By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: 6 मुहर्रम को सुल्तानपुर घोष में शहादतनामा सुनाएंगे मौलाना आमिर मियां
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > 6 मुहर्रम को सुल्तानपुर घोष में शहादतनामा सुनाएंगे मौलाना आमिर मियां
Fatehpur

6 मुहर्रम को सुल्तानपुर घोष में शहादतनामा सुनाएंगे मौलाना आमिर मियां

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/06/20 at 3:25 AM
Dheerendra Kumar Published June 20, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। इस्लाम धर्म में मुहर्रम के महीने को शहादत, सब्र और कुर्बानी के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। मुहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही कर्बला के 72 जांनिसारों की याद में पूरे माहौल में गम और अकीदत का रंग नजर आने लगता है। गांवों और शहरों में एक मुहर्रम से ही शहादतनामा और कर्बला की दास्तान का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो 10 या 12 दिनों तक जारी रहता है। शिया और सुन्नी दोनों समुदायों के लोग हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को अकीदत के साथ याद करते हैं।
इसी क्रम में खागा तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष में आठ दिवसीय शहादतनामा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत कर्बला की घटनाओं पर आधारित तकरीरें की जा रही हैं। वहीं, मुहर्रम की 9वीं और 10वीं तारीख को ताजिया रखकर फातिहा, नौहाख्वानी और मातमख्वानी की जाएगी। इसके बाद ताजियों को पारंपरिक मार्ग से गश्त कराते हुए कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, आगामी 6 मुहर्रम (22 जून 2026) को कर्बला की दास्तान के विशेष बयान के लिए मौलाना आमिर मियां सफवी मिस्बाही सुल्तानपुर घोष पहुंचेंगे। वह कर्बला की शहादत और हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी तथा उसके बाद के वाक़्या पर खिताब करेंगे। यह कार्यक्रम इमामबाड़ा पर बाद नमाज़ ईशा शुरू होगा। आयोजक शीबू खान (पत्रकार) एवं अंजुमन सुल्तानपुर घोष कमेटी ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहादतनामा सुनने की अपील की है।
इस अवसर पर जैनुल आब्दीन (मुन्ना मीर), मोहम्मद जफर (नेताजी), आफताब आलम (चांद), जुनेद हक़, मोहम्मद जुबैर, सरफराज, अरमान, तंजील, जसीम (तन्नू), मुजनबीन, अशफाक, रानू, आलम, कादिर, जीशान, दानिश, मुस्तकीम, मोहम्मद कैफ, सुहैल, रियाज, आरिफ, इलियास, अदनान, रेहान और फैज सहित अंजुमन कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रात में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विभाग पर उठे सवाल

असोथर में मौत की खुदाई? रात के अंधेरे में गरजती जेसीबी ने निगल ली एक युवक की जान

अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने करोड़ों रुपए लागत की शहरी पेय जल परियोजना का भूमि पूजन करके किया शिलान्यास

फ़तेहपुर जिले के देवीगंज पुल के पास तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस से कुचलकर गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम

Dheerendra Kumar June 20, 2026 June 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

मौसम की मार से किसान बेहाल, मार्च से अप्रैल तक जारी कहर

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 5, 2026
कागजों में सफाई, हकीकत में सूखी नहरें — सिंचाई खंड में करोड़ों का खेल!
फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर लगी आग ने मचाई तबाही
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का किया औचक निरीक्षण
अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने करोड़ों रुपए लागत की शहरी पेय जल परियोजना का भूमि पूजन करके किया शिलान्यास
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?