महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनो के साथ स्थानीय लोगो ने नाराजगी ब्यक्त करते हुए सड़क जाम करने के प्रयास में जुट गए। जानकारी के अनुसार, खुशबू देवी पत्नी सुजान अपने भाई दीपू के साथ बाइक से जिला अस्पताल टीका लगवाने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे महिला बस के पिछले पहिये के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई।
घटना में मौजूद परिजनो की माने तो बाइक में सवार महिला को बस ने टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई और बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा बस चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Leave a comment


