फतेहपुर। खागा क्षेत्र के अंतर्गत कई गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
खासकर रात के समय होने वाली कटौती से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन क्षेत्र में इसका पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है।
लगातार कटौती के कारण भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भी बिजली संकट का असर देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है और कई कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से व्यवस्था सुधारने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
साथ ही संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है।


