By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का किया औचक निरीक्षण
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का किया औचक निरीक्षण
Fatehpur

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का किया औचक निरीक्षण

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/17 at 2:46 AM
MADHAV NISHAD Published May 17, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के पश्चात जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार न्यायिक कोर्ट सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील में लंबित बड़े बकायेदारों की फाइलों का अवलोकन किया और उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक फाइल का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खागा को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील के सभी पटलों का समय-समय पर नियमित निरीक्षण किया जाए, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहे। तहसीलदार न्यायिक कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों की पत्रावलियों को देखा तथा विशेष रूप से धारा-67 के पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए तथा अन्य वादों का भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय की व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार, तहसीलदार शैल कुमारी, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ग्राम सभा जवई पड़री में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशीग्राम सभा जवई पड़री, पोस्ट अफजलपुर वारी, तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी में विकास कार्यों ने अब तेजी पकड़ ली है। गांव में वर्षों से खराब पड़े रास्तों को अब इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने क्षेत्राधिकारी खागा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

लेखपाल पर जीवित किसान को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप

मनरेगा से बने तालाब सूखे, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी — करोड़ों खर्च के बावजूद में जल संकट

दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल

MADHAV NISHAD May 17, 2026 May 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

अवैध विद्युत वितरण प्रणाली की खुली पोल अधिशासी अभियंता हुए निलंबित

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar March 12, 2026
विजयीपुर गाजीपुर सड़क में पडी गिट्टी बनी जानलेवा, पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही
नगर पंचायत असोथर में रामजन्मोत्सव में निकाली गई शोभायात्र
*👉 नहीं थम रहा ओवरलोडी दिन रात दौड़ रहे ओवरलोड विजयीपुर रोड में दौड़ रहे ट्रैक और ट्रैक्टर जिम्मेदार मौन हो रही थोड़ा खराब इसके जिम्मेदार कौन फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित संगोलीपुर मड़ैयन मोरम खदान से हो रही ओवरलोडिंग**दिन हो या रात, नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं, ओवरलोडिंग के कारण सड़कों की हालत खराब हो रही है और हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
Strategies for Accessible and Inclusive Healthcare
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?