By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: मौसम की मार से किसान बेहाल, मार्च से अप्रैल तक जारी कहर
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > मौसम की मार से किसान बेहाल, मार्च से अप्रैल तक जारी कहर
Fatehpur

मौसम की मार से किसान बेहाल, मार्च से अप्रैल तक जारी कहर

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/05 at 3:31 AM
MADHAV NISHAD Published April 5, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर जनपद के असोथर क्षेत्र में मौसम की बेरुखी ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
मार्च के तीसरे सप्ताह से अचानक बदले मौसम के रुख ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जिसका असर अप्रैल माह में भी लगातार देखने को मिल रहा है।
बेमौसम बारिश, तेज आंधी और बादलों की आवाजाही ने खेती-किसानी को सबसे अधिक प्रभावित किया है।

इस अवधि में जब किसान गेहूं, लाही, सरसों और चना जैसी रबी फसलों की कटाई और मड़ाई में जुटे थे, तभी बारिश और आंधी ने खेतों में भारी नुकसान कर दिया। कई स्थानों पर कटी फसलें खेतों में ही भीग गईं, जिससे दाने अंकुरित होने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
वहीं खड़ी फसलें गिरने से कटाई में अतिरिक्त खर्च और समय लगने की समस्या भी सामने आई है।

किसानों का कहना है कि मौसम की इस अनिश्चितता ने उनकी सारी योजना चौपट कर दी है।
मार्च के अंत तक जहां किसान कटाई-मड़ाई पूरी करने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अप्रैल की शुरुआत में भी बारिश और हवाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा।
इससे अनाज सुरक्षित रखने, भंडारण और बाजार तक पहुंचाने में भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

असोथर सहित पूरे क्षेत्र में किसानों के चेहरों पर चिंता साफ देखी जा सकती है। खेतों में मेहनत के बावजूद लाभ की जगह नुकसान की आशंका गहराती जा रही है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए तथा आपदा राहत के अंतर्गत मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि मौसम की इस दोहरी मार से जूझ रहे अन्नदाताओं को राहत मिल सके।

You Might Also Like

एसपी ने गुप्त जांच के बाद दो उपनिरीक्षकों को सौंपी थानों की कमान

विकासखंड धाता के यमुना कटरी में पहुंची नव चेतना शिक्षा एवं सेवा संस्थान की टीम

भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व किसान हितों पर बने ठोस निर्णय

दो साल बीत गए, आखिर कब बनेगा किशनपुर का तुर्की पुल?

जन्मदिन पर अधिवक्ता ने किया रक्तदान

MADHAV NISHAD April 5, 2026 April 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
ES MoneyTechnology

Apple VS Samsung– Can a Good Smartwatch Save Your Life?

admin admin August 30, 2021
साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान का भव्य स्वागत
युवक ने रंजिशन दबंगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरी स्कूल बस खड़ेडंपर में घुसी,19 घायल और 5 की हालत गंभीर
फतेहपुर: विजयीपुर ब्लॉक के रामपुर ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर मनमानी, जलभराव से ग्रामीण परेशान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?