By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: कागजों में सफाई, हकीकत में सूखी नहरें — सिंचाई खंड में करोड़ों का खेल!
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > कागजों में सफाई, हकीकत में सूखी नहरें — सिंचाई खंड में करोड़ों का खेल!
Fatehpur

कागजों में सफाई, हकीकत में सूखी नहरें — सिंचाई खंड में करोड़ों का खेल!

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/04/18 at 6:59 PM
Dheerendra Kumar Published April 18, 2026
Share
SHARE

👉 चहेती फर्मों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका, किसान पानी को तरसे

👉 जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग—क्या भ्रष्ट तंत्र पर चलेगा बुलडोज़र?


फतेहपुर जिले में सिंचाई व्यवस्था को लेकर एक बड़ा खेल सामने आया है, जिसने न केवल सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि किसानों की उम्मीदों को भी गहरी चोट पहुंचाई है। सूत्रों और क्षेत्रीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, नहरों की सफाई के नाम पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है।बताया जा रहा है कि जिले की कई रजबहा और माइनरों में केवल सड़क किनारे कुछ दूरी तक औपचारिक सफाई दिखाकर पूरी नहर की सफाई का बजट निकाल लिया गया। यानी काम नाम मात्र और भुगतान पूरा — यह सीधा-सीधा सरकारी धन की बंदरबांट का मामला नजर आता है।
😋 रावतपुर रजबहा” और भगवन्तपुर माइनर” में खेल उजागर सूत्रों के मुताबिक, करीब 14 किलोमीटर लंबी रावतपुर रजबहा में 0 से 9 किलोमीटर तक काम कुछ जनप्रतिनिधियों से जुड़े ठेकेदारों से करवाया गया, लेकिन शेष लगभग 5 किलोमीटर का काम एक चहेती कंस्ट्रक्शन कंपनी को देकर बिना काम कराए ही पूरा भुगतान निकाल लिया गया।
इतना ही नहीं, संबंधित जेई को निर्देशित कर एमबी (मेजरमेंट बुक) भरवाई गई और फर्जी तरीके से भुगतान पास करा दिया गया। यही खेल भगवन्तपुर माइनर में भी दोहराया गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई अन्य नहरों में भी बिना कार्य कराए सीधे भुगतान निकाल लिया गया है।
👎 किसान परेशान, सिस्टम मस्त सरकार हर साल किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि खेतों तक पानी पहुंचे और उत्पादन प्रभावित न हो। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
किसानों का कहना है कि नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा, सफाई अधूरी है, और जब शिकायत की जाती है तो जिम्मेदार अधिकारी टालमटोल करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएंगी?
❗सिस्टम” के नाम पर दबाव और इनाम_सूत्र बताते हैं कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड सिंचाई खंड का एक जिम्मेदार अधिकारी है, जो अपने “सिस्टम” के तहत काम करता है। जो कर्मचारी इस सिस्टम का हिस्सा नहीं बनते, उन्हें परेशान किया जाता है, जबकि साथ देने वालों को सरकारी बजट का हिस्सा “इनाम” के रूप में दिया जाता है। कार्यालय में बैठे बाबू और कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनियों की मिलीभगत से सरकारी धन को निजी फर्मों में ट्रांसफर कर जेबें भरी जा रही हैं।
❓ जनप्रतिनिधियों के दावे भी कटघरे में जनप्रतिनिधि अक्सर विकास और किसानों के हित की बात करते हैं, लेकिन इस मामले में उनकी भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आखिर कैसे उनके क्षेत्र में इस तरह का खुला खेल चलता रहा और उन्हें भनक तक नहीं लगी? या फिर सब कुछ जानकारी में होते हुए भी चुप्पी साधी गई?
👉 जिलाधिकारी से बड़ी उम्मीद —*क्या होगी कार्रवाई, *अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाएगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी?या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।* जिले के जागरूक नागरिकों और किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और सरकारी धन की वसूली की जाए।
यह मामला सिर्फ भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि किसानों के हक और विश्वास से जुड़ा हुआ है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह न केवल सिस्टम की साख को गिराएगा बल्कि किसानों को और ज्यादा संकट में डाल देगा।अब देखना यह है कि प्रशासन इस खबर को गंभीरता से लेकर सख्त कदम उठाता है या फिर यह “खेल” यूं ही चलता रहेगा।

You Might Also Like

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

फतेहपुर में अवैध खनन और परिवहन को रोक पाने में नाकाम रहे जिलाधिकारी को हटाया गया !

बुलडोजर बाबा के फरमान का गाजीपुर थाना प्रभारी कर रहे है अपमान

जनपद में गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर फतेहपुर पुलिस द्वारा कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

बाइक की टक्कर से घायल किसान गंभीर, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा,पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

Dheerendra Kumar April 18, 2026 April 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Travel

Enhancing Your Explorations with Travel Tech Breakthroughs

admin admin June 14, 2022
महोबा दिवस पर पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय हुए सम्मानितबुंदेलखंड राज्य निर्माण व जल संरक्षण आंदोलन को लेकर सराहा गया योगदान
Analyzing Global Dynamics and Unraveling Key Policy Initiatives
Role of Technology in Modern Political Relations and Communication
दो पहिया वाहन में अचानक लगी आग चालक ने कूद कर बचाई जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?