By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: कौशाम्बी में सियासी धमाका:! विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा 2027 का बिगुल
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > कौशाम्बी में सियासी धमाका:! विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा 2027 का बिगुल
Fatehpur

कौशाम्बी में सियासी धमाका:! विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा 2027 का बिगुल

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/04 at 4:00 AM
MADHAV NISHAD Published May 4, 2026
Share
SHARE

एड0 चंद्रशेखर आजाद को यूपी में CM बनाने का संकल्प

रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार की खबर

कौशाम्बी की धरती में रविवार को उस वक्त सियासी रंग में पूरी तरह नीला रंग उमरा जन सैलाब जब भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में दूर-दूर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपनी मौजूदगी से यह संदेश दे दिया कि पार्टी अब प्रदेश की राजनीति में मजबूती के साथ अपनी पकड़ बना रही है। सम्मेलन स्थल पर जोश, उत्साह और बदलाव की लहर साफ तौर पर देखने को मिली।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंच से अपनी ओजस्वी संबोधन में उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और अगर हर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपने क्षेत्र में सक्रिय हो जाए, तो 2027 में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन संभव है।
सुनील कुमार चित्तौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, गली-गली जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। उनका कहना था कि अब समय आ गया है जब वंचित, पिछड़े और शोषित वर्ग अपनी राजनीतिक ताकत को पहचानें और उसे सही दिशा दें।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा जोश उस समय देखने को मिला जब 2027 के लक्ष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। मंच से साफ शब्दों में कहा गया— “2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में बदलाव होगा और एड0 चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाना है।” इस घोषणा के साथ ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर इस संकल्प को दोहराया और एकजुट होकर आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया।

सम्मेलन में कौशाम्बी माननीय विनय सागर जी प्रदेश महासचिव व
जोन प्रभारी वाराणसी जोन
माननीय सुनील पटेल जी प्रदेश उपाध्यक्ष व जोन प्रभारी वाराणसी जोन
आकिब ज़फ़र जी मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल
तनवीरुल हसन जिला अध्यक्ष कौशाम्बी
राज खेमा गौतम जिला प्रभारी
शनि आजाद जिला उपाध्यक्ष
अरविंद मौर्य जिला संगठन मंत्री
सचिन पाल जिला संगठन मंत्री
पंकज मौर्या विधानसभा अध्यक्ष सिराथू
नन्दलाल पासी विधान सभा अध्यक्ष चायल
कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद है।

कौशाम्बी का यह विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि आजाद समाज पार्टी अब सिर्फ दावेदारी नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी है। बढ़ती भीड़ और कार्यकर्ताओं का जोश यह बताने के लिए काफी है कि पार्टी आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने की कोशिश में है। अब सबकी निगाहें 2027 के विधानसभा चुनाव पर टिक गई हैं, जहां यह जोश वोट में कितना बदलता है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

You Might Also Like

विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी ने रायपुर भसरौल में जरूरतमंदों को बांटी हरी सब्जियां

स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, डीएम से की शिकाय- अधिक बिल और बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी व विधायक ने सुनीं फरियादें,

जनपद बाराबंकी में ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के अवसर पर आज सफेदाबाद स्थित शालीमार मन्नत में एक भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी बाराबंकी, के निर्देश के क्रम में जनपद बाराबंकी में ग्रीष्म ऋतु में बिकने वाले फल यथा तरबूज, खरबूज, केला आदि को पकाने अथवा उसमें किसी प्रकार से कलर किये जाने से रोकथाम हेतु खाद्य सुरसेंड क्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद के तहसील हैदरगढ़निरीक्षण केअन्तर्गत फल एवं सब्जी मण्डी के साथ जनपद के शहर क्षेत्र एवं समस्त तहसीलों में स्थित फल एवं सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

MADHAV NISHAD May 4, 2026 May 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

​बड़ा हादसा: ओवरलोड मौरम लदे ट्रैक्टर ने 11,000 लाइन के खंभे को उखाड़ा, पलटा ट्रैक्टर असोथर नगर पंचायत पर पुत्तू बाबा के डेरा के पास

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 26, 2026
30 साल से सड़क नहीं करनपुर-कपरिया ऊसर मार्ग पर ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार मौन
गांजे की लत से बिगड़ती सेहत और कानून व्यवस्था: भांग ठेकों की आड़ में अवैध बिक्री के आरोप
मोटिवेशनल स्पीकर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न विद्यालयों का किया दौरा
राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ ने भेजा सूचना निदेशक को पत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?