By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
Fatehpur

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/01 at 2:04 AM
MADHAV NISHAD Published May 1, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, पाकशाला (रसोईघर), पुरुष एवं महिला बंदीगृह, आंगनवाड़ी केंद्र, चिकित्सालय तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। रसोईघर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति को परखा। जहां मीनू के अनुसार भोजन तैयार किया जा रहा था, जिसे देखकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने और भोजन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के निर्देश भी दिए। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बंदियों के लिए सभी आवश्यक जांच और दवाइयां समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि निरुद्ध बंदियों को आवश्यकतानुसार विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंद्र और एनआईओएस के माध्यम से चल रही शैक्षिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया और उन्हें और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जेलर फतेहपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डंपर और बाइक की भिड़ंत बाइक सवार दो लोगों की मौत।

विकास खंड परिसर की सरकारी जमीन पर कब्जों के खिलाफ सख्ती, बीडीओ ने जारी की सार्वजनिक चेतावनी

फतेहपुर खागा कांड: पीड़िता से मिलने जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोका

हीट वेव, सूखा एवं संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी सख्त, तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

MADHAV NISHAD May 1, 2026 May 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

सीजेए प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी का सादगी व धार्मिक माहौल में मनाया गया जन्मदिन

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar March 16, 2026
Gout Drug Could Show Promise in Fighting COVID-19
मिरहची में RPSS ने किया पत्रकारहित में बड़ा आगाज
विद्युत समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने तहशीदार को सौंपा ज्ञापन
मानवता परिवार द्वारा 29356 की पांचवीं एक्सीडेंटल सहायता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?