By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: भिटौरा ब्लॉक के मकनपुर में विकास कार्यों में बड़ा खेल! 40 लाख की सड़क जर्जर, नाली के नाम पर भी लाखों का भुगतान
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > भिटौरा ब्लॉक के मकनपुर में विकास कार्यों में बड़ा खेल! 40 लाख की सड़क जर्जर, नाली के नाम पर भी लाखों का भुगतान
Fatehpur

भिटौरा ब्लॉक के मकनपुर में विकास कार्यों में बड़ा खेल! 40 लाख की सड़क जर्जर, नाली के नाम पर भी लाखों का भुगतान

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/03/12 at 5:26 PM
Dheerendra Kumar Published March 12, 2026
Share
SHARE

लोकेशन – फतेहपुर
संवाददाता – पवन कुमार श्रीमाली

फतेहपुर जिले के भिटौरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मकनपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 400 मीटर लंबी सड़क के निर्माण में बड़ा घोटाला किया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क की कुल लागत लगभग 40 लाख रुपये दिखाई गई, लेकिन कुछ ही समय में सड़क पूरी तरह जर्जर और टूट चुकी है।
ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का भुगतान एक साथ करने के बजाय कई भागों में बांटकर किया गया, ताकि उच्च अधिकारियों की सीधी निगरानी और जिला अधिकारी (डीएम) की संतुष्टि लेने की प्रक्रिया से बचा जा सके। सूत्रों का कहना है कि इसी कारण सचिव ने फाइलों में सड़क को अलग-अलग कार्य दिखाकर किस्तों में भुगतान कराया।
पुरानी नाली को नई दिखाकर लाखों का भुगतान
मामले में यह भी आरोप है कि गांव में पहले से बनी पुरानी नाली को ही कागजों में नई नाली दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर कोई नया निर्माण नजर नहीं आता, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में नाली निर्माण का कार्य पूरा दिखाया गया है।
तीन लोगों पर मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे खेल में ठेकेदार, ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। वहीं सचिव का कहना है कि सड़क का कुछ भुगतान अभी भी बकाया है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि सड़क पहले ही खराब हालत में पहुंच चुकी है।
जांच की उठी मांग
गांव के लोगों का कहना है कि अगर पूरे मामले की जिला स्तर से निष्पक्ष जांच कराई जाए और तकनीकी टीम से सड़क व नाली के कार्यों की माप और गुणवत्ता की जांच कराई जाए तो करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और भिटौरा ब्लॉक प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लग सके।
अब सवाल यह उठ रहा है कि
क्या 40 लाख की लागत से बनी सड़क इतनी जल्दी जर्जर कैसे हो गई?
और अगर सड़क का कुछ भुगतान अभी बाकी है तो फिर पहले से ही टूटी सड़क किस गुणवत्ता से बनाई गई थी?

You Might Also Like

ग्राम सभा जवई पड़री में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशीग्राम सभा जवई पड़री, पोस्ट अफजलपुर वारी, तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी में विकास कार्यों ने अब तेजी पकड़ ली है। गांव में वर्षों से खराब पड़े रास्तों को अब इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने क्षेत्राधिकारी खागा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का किया औचक निरीक्षण

लेखपाल पर जीवित किसान को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप

मनरेगा से बने तालाब सूखे, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी — करोड़ों खर्च के बावजूद में जल संकट

Dheerendra Kumar March 12, 2026 March 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135 जयन्ती पर डी जे के साथ निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar April 16, 2026
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद को दी शुभकामनाएं।
Embark on Mystical Adventures in Uncharted Territories
हीट वेव, सूखा एवं संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी सख्त, तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ‘मोटू बाबा’ गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?