नगर पंचायत अध्यक्ष प्र. राजू सरोज ने स्वागत एवं अभिवादन कर कांवड़ियों को किया रवाना
धाता कस्बे से हजारों कांवड़ियों जत्था बुधवार को बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ, अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कांवड़ियों का स्वागत एवं अभिवादन कर उनको रवाना किया,इस दौरान बोल बम के नारे से कस्बा गुंजायमान रहा।
कावड़ियों का एक जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कस्बे से कांवड़िये डीजे की धुन पर थिरकते हुए अटेलवापर पहुंचे, जहां पर उनका प्रतिनिधि द्वारा भव्य स्वागत किया गया कांवड़ियों को गमछा पहनकर एवं जलपान कराकर नगर धाता से विदा किया। साथ ही कस्बे के समाजसेवकों द्वारा कांवड़ियों के लिए भव्य स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था करते हुए स्वागत किया
इस मौके पर भानु प्रताप केसरवानी, प्रबन्धक विवेक सिंह, वीरेंद्र केसरवानी, मार्कण्डेय सिंह, धीरेंद्र केसरवानी, दीपू त्रिपाठी,उत्कर्ष जायसवाल, शिवम सेठ, गब्बर केसरवानी,कुलदीप चौधरी, इंद्रेश शर्मा, गुलाब सोनकर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर *सत्येंद्र कुमार वर्मा
धाता फतेहपुर
मो. न. 9129481366


