By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: चार साल में उखड़ गई 12.39 किमी की PMGSY सड़क, गड्ढों में पलटा सब्जी लदा ई-रिक्शा
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > चार साल में उखड़ गई 12.39 किमी की PMGSY सड़क, गड्ढों में पलटा सब्जी लदा ई-रिक्शा
FatehpurUncategorized

चार साल में उखड़ गई 12.39 किमी की PMGSY सड़क, गड्ढों में पलटा सब्जी लदा ई-रिक्शा

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/08/06 at 7:29 AM
MADHAV NISHAD Published August 6, 2026
Share
SHARE

खागा, फतेहपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित बुदवन–बरकतपुर–अल्लीपुर भादर होते हुए प्रेमनगर तक जाने वाली सड़क महज चार वर्ष में ही बदहाली की तस्वीर बन गई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और उनमें भरा बारिश का पानी राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अनुरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-2 पर कंटोंघन मोड़ से बुदवन होते हुए प्रेमनगर तक 12.390 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 21 मई 2022 को लगभग 12 करोड़ 86 लाख 37 हजार रुपये की लागत से कराया गया था। निर्माण एजेंसी को वर्ष 2027 तक सड़क के अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, जिसके लिए करीब 1 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये का प्रावधान किया गया। इसके बावजूद सड़क की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आज स्थिति यह है कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण चार पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
बुधवार सुबह सड़क की बदहाली एक बार फिर हादसे की वजह बनी। खागा मंडी से प्रेमनगर कस्बे की ओर सब्जियां लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा कस्बे के प्रवेश मार्ग पर गहरे गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक और सब्जी व्यापारी बाल-बाल बच गए, जबकि ई-रिक्शे में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। स्थानीय लोगों ने दौड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और वाहन को सीधा कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पूरी तरह तालाब जैसी दिखाई देती है। ऐसे में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि अनुरक्षण अवधि में भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे करोड़ों रुपये की यह सड़क समय से पहले ही जर्जर हो गई।

You Might Also Like

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

धाता से रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ गूढ़ेश्वर अखंड धाम

किशुनपुर के रायपुर भसरौल मिहुवापुर गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

भाकियू (टिकैत) ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क, नाली, जलभराव समेत कई समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

MADHAV NISHAD August 6, 2026 August 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

असोथर मंडी में डेढ़ माह से ताला, धान की तौल न होने पर किसान ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 26, 2026
फतेहपुर में भारतीय मजदूर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक मनाई होली
विजयीपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गतअर्जुनपुर रेवाड़ी मजरे रायपुर भसरौल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में मचा हड़कंप
*👉 नहीं थम रहा ओवरलोडी दिन रात दौड़ रहे ओवरलोड विजयीपुर रोड में दौड़ रहे ट्रैक और ट्रैक्टर जिम्मेदार मौन हो रही थोड़ा खराब इसके जिम्मेदार कौन फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित संगोलीपुर मड़ैयन मोरम खदान से हो रही ओवरलोडिंग**दिन हो या रात, नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं, ओवरलोडिंग के कारण सड़कों की हालत खराब हो रही है और हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
-रात्रि के सन्नाटे में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी किया पार –
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?