By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: 10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > 10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
Fatehpur

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/08/06 at 7:36 AM
MADHAV NISHAD Published August 6, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के विकासखंड असोथर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्रा कनक के रासी का डेरा की मुख्य सड़क पिछले लगभग दस वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है। सड़क गड्ढों, कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं तथा लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गईं और आईजीआरएस पोर्टल पर भी दर्जनों शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आपातकालीन सेवाएं, जैसे एंबुलेंस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पातीं। वहीं गांव के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जाने के लिए लोगों को करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कश्यप के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब आधा सैकड़ा महिलाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो मजबूर होकर ग्रामीण बदहाल सड़क पर ही कूड़ा-कचरा डालने को विवश होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान “सड़क बनाओ, सड़क बनाओ”, “जिला प्रशासन होश में आओ” तथा “विधायक मुर्दाबाद, सांसद मुर्दाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शन में देवरती देवी, जगतपाल, केशव देवी, माया देवी, कमलेश देवी, चम्पा सहित लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

धाता से रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

चार साल में उखड़ गई 12.39 किमी की PMGSY सड़क, गड्ढों में पलटा सब्जी लदा ई-रिक्शा

हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ गूढ़ेश्वर अखंड धाम

किशुनपुर के रायपुर भसरौल मिहुवापुर गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

भाकियू (टिकैत) ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क, नाली, जलभराव समेत कई समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

MADHAV NISHAD August 6, 2026 August 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

किशुनपुर-दादों के क्षतिग्रस्त पुल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD August 2, 2026
छात्रों के प्रदर्शन का दिखा असर, सर्वोदय इंटर कॉलेज में दो आरओ वाटर कूलरों का लोकार्पण
Opinions That Illuminate Nuances and Assumptions in the Political
Hidden Ways To Save Money That You Might Be Missing
बंदरों के आतंक से किशोर की गयी जान गांव में दहशत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?