संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
बाराबंकी के सूरतगंज स्थित सुढ़ियामऊ-सूरतगंज मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़े-करकट का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे फैले इस कचरे से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से अपने विद्यालयों आते-जाते हैं। उन्हें गंदगी और बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नियमित सफाई न होने के कारण कूड़े के ढेर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, सड़क किनारे जमा कूड़ा हटाने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सुढ़ियामऊ-सूरतगंज मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित और दुर्गंध मुक्त बनाने की अपील की है। उनका मानना है कि स्वच्छ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।


