By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: ज़िक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला का आयोजन, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया गया याद
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > ज़िक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला का आयोजन, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया गया याद
Fatehpur

ज़िक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला का आयोजन, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया गया याद

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/07/03 at 2:02 AM
Dheerendra Kumar Published July 3, 2026
Share
SHARE
  • खुसूसी मुकर्रिर मौलाना आमिर मियां सफ़वी मिस्बाही क़िब्ला ने सुनाई क़र्बला की दास्तान

फतेहपुर। जनपद के धाता विकासखंड अंतर्गत हरचंदपुर (मजरे पुरमई) में ज़िक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला का आयोजन अंजुमन कमेटी हरचंदपुर की ओर से किया गया। ईशा की नमाज के बाद आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं खुसूसी मुकर्रिर खानकाह-ए-चिश्तिया दीदारिया, करेली (प्रयागराज) से तशरीफ लाए हजरत मौलाना आमिर मियां सफवी मिस्बाही किबला ने अपने बयान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में हुई अजीम कुर्बानी का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि कर्बला का पैगाम इंसाफ, सब्र, सच्चाई, इंसानियत और दीन की हिफाजत के लिए हर तरह की कुर्बानी देने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम गम, इबरत और आत्मचिंतन का महीना है तथा मुसलमानों को कर्बला की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जलसे में शायर-ए-इस्लाम असगर रजा मुनव्वरी इलाहाबादी और अख्तर तबानी रायबरेली ने नात, मनकबत और कर्बला पर आधारित कलाम पेश किए। उनके भावपूर्ण कलाम को सुनकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के दौरान “या हुसैन”, “या रसूलुल्लाह” और “अल्लाहु अकबर” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने कर्बला के शहीदों की याद में दुआएं कीं और समाज में अमन, भाईचारा तथा इंसानियत कायम रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को कर्बला की महान कुर्बानी, उसके संदेश और इस्लामी शिक्षाओं से अवगत कराना है। कार्यक्रम का समापन मुल्क में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और मानवता की भलाई के लिए विशेष दुआ के साथ हुआ।

You Might Also Like

⁉️फतेहपुर: किशनपुर दांदो पुल के पास सड़क में बने गड्ढों से बढ़ रहे हादसे, आखिर जिम्मेदार कौन

कटियारा गांव में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ सम्पन्न

कटियारा गांव युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

कटियारा गांव युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

Dheerendra Kumar July 3, 2026 July 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का माध्यम, रंजना उपाध्याय

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 4, 2026
सौहार्द एवं शांतिपूर्ण मनाये जुम्मे की नमाज जिला प्रशासन की अपील
एसपी ने गुप्त जांच के बाद दो उपनिरीक्षकों को सौंपी थानों की कमान
कड़ा धाम में गंगा स्नान के दौरान 19 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी
डीएम व एसपी ने अफीम खेती का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जाना हाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?