By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: फर्जी दस्तावेजों से किसान के नाम पर 13.06 लाख का केसीसी ऋण, एक आरोपी गिरफ्तार
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > फर्जी दस्तावेजों से किसान के नाम पर 13.06 लाख का केसीसी ऋण, एक आरोपी गिरफ्तार
FatehpurUncategorized

फर्जी दस्तावेजों से किसान के नाम पर 13.06 लाख का केसीसी ऋण, एक आरोपी गिरफ्तार

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/07/31 at 4:12 AM
MADHAV NISHAD Published July 31, 2026
Share
SHARE

रिपोर्ट – माधव निषाद
संविधान रक्षक समाचार सेवा

फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए किसान के नाम पर 13.06 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण लेकर बैंक से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम कुसुम्भी निवासी मान सिंह उर्फ लखन सिंह ने 10 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज तैयार कर उनकी कृषि भूमि को बंधक दर्शाते हुए बैंक ऑफ इंडिया की चौक शाखा, फतेहपुर से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 13 लाख 6 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत करा लिया। आरोप है कि ऋण की राशि आरोपियों ने आपस में बांट ली।

शिकायत के आधार पर थाना असोथर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान अजयपाल विश्वकर्मा पुत्र कालिका, निवासी ग्राम सोनवरसा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के मुताबिक उसने अपने आधार कार्ड में कूटरचित संशोधन कराकर वादी के नाम का दुरुपयोग किया और फर्जी पहचान के आधार पर बैंक से ऋण प्राप्त कराने की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में असोथर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी अजयपाल विश्वकर्मा (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मुलाकात सह-आरोपी कुक्कू दुबे उर्फ कंधई दुबे के माध्यम से अवध नारायण तिवारी और विष्णु कुमार उर्फ पुलुल्ली सिंह से हुई थी। सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उसके आधार कार्ड में फर्जी संशोधन कर वादी का नाम दर्ज कराया और वादी की कृषि भूमि से संबंधित अभिलेखों का उपयोग कर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराया।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ऋण स्वीकृत कराने के लिए बैंक के आवश्यक प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए थे और पूरी प्रक्रिया में शामिल रहा। उसने यह भी बताया कि ऋण की राशि में से उसे करीब 70 हजार रुपये मिले थे, जबकि शेष रकम अन्य आरोपियों ने आपस में बांट ली।

पुलिस के अनुसार इस ऋण प्रकरण में कुक्कू दुबे उर्फ कंधई दुबे तथा अनुराग द्विवेदी गारंटर बने थे। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

-ट्रांसफार्मर जलने से 5 दिन से अंधेरे में नगरवासी 500 की आबादी प्रभावित-

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का जाफरगंज थाने में आक्रोश: पुलिस की लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा

छात्रों के प्रदर्शन का दिखा असर, सर्वोदय इंटर कॉलेज में दो आरओ वाटर कूलरों का लोकार्पण

श्रावण मास को लेकर डीएम-एसपी ने तांबेश्वर मंदिर व प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

MADHAV NISHAD July 31, 2026 July 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Health

What Are Some Ways to Prevent the Spread of COVID-19?

admin admin August 11, 2021
18 Top Fall Fashion Trends from New York Fashion
कटियारा गांव में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पीएसी परिसर में हुआ वृक्षारोपण
ग्राम जवई पंडरी में पहली बार अंबेडकर पार्क में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, ग्राम प्रधान ने केक काटकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?