By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: महिला शक्ति ही 2027 की जीत की कुंजी, हर बूथ पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > महिला शक्ति ही 2027 की जीत की कुंजी, हर बूथ पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
Fatehpur

महिला शक्ति ही 2027 की जीत की कुंजी, हर बूथ पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/07/18 at 3:40 AM
MADHAV NISHAD Published July 18, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। अपना दल (एस) महिला मंच की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय चित्रांश नगर में महिला मंच की जिलाध्यक्ष कांति कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों तथा महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव महिला मंच अनीता पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी की जिला महासचिव कृष्णा पटेल और जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल मौजूद रहे। बैठक में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला मंच में कई नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। खागा विधानसभा की अध्यक्ष सपना पटेल, भगवंतपुर (बिंदकी) निवासी कांति चौहान तथा अजमतपुर निवासी प्रीति श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रेल बाजार निवासी अर्चना द्विवेदी को सदर विधानसभा महिला मंच का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अनीता पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि फतेहपुर में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति उत्साहवर्धक है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी लगातार बढ़ेगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष कांति कुशवाहा को निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां संगठन की समितियां अधूरी हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए और प्रत्येक बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के मिशन को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत संगठन आवश्यक है। जब प्रत्येक बूथ पर महिला कार्यकर्ता सक्रिय होंगी, तभी पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगी और राष्ट्रीय नेतृत्व के सपनों को साकार किया जा सकेगा। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को सभी कार्यकर्ताओं से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से पार्टी का जनाधार और संगठन दोनों मजबूत होंगे तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, महिला सशक्तिकरण और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनीता पटेल, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, प्रभात लोधी (प्रधान), जिला सचिव सीता उमराव, डॉ. कृष्ण पटेल, महिला मंच जिलाध्यक्ष कांति कुशवाहा, सोनी श्रीवास्तव, सुमन सिंह मौर्य, सपना देवी, अर्चना दुबे, नीतू गौतम, प्रीति श्रीवास्तव, रेशमा देवी, कांति चौहान, शिवांश पटेल, दीपु पटेल, अभय सिंह पटेल, अमित कुमार श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, विनोद कुशवाहा, आलोक पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

रामनगर में कथित मिलीभगत से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, पुलिसकर्मी पर रुपये लेने का आरोप

संदिग्ध हालात में आभूषण कारोबारी की मौत, दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप

फतेहपुर में ओवरलोड मौरंग वाहनों का रात के अंधेरे में खेल! असोथर से जिला मुख्यालय तक बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नदारद

सिरौलीगौसपुर ने लहराया परचम, 72 अंक पाकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

विश्व मधुमेह दिवस पर SBI Foundation द्वारा भुरचुनी गाँव में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

MADHAV NISHAD July 18, 2026 July 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?